धौलपुर
मनियां-बसई नवाब मार्ग पर सखवारा के पास पीपरीपुरा में शुक्रवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे दो भाइयों को बजरी खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। बाइक ट्रैक्टर के पहियों में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक और उसके दो साथियों को जिन्दा जलाने की कोशिश की।
शुक्रवार सुबह महानंदपुरा निवासी रामलखन अपने छोटे भाई सौरभ को स्कूल छोडऩे रमगड़ा जा रहा था। सौरभ 12वीं का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान ट्रैक्टर ने सखवारा के पास पीपरीपुरा पर बाइक को चपेट में ले लिया।
ट्रैक्टर चालक और साथियों को कड़बी पर लिटा डीजल छिड़क दिया
घटना के बाद आस-पास जमा हुए लोगों में हादसे के बाद गुस्सा फूट पड़ा और ट्रैक्टर चालक और पीछे बाइक से आ रहे उसके दो साथियों को पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। गुस्साए लोगों ने तीनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद तीनों को कड़बी पर लिटा डीजल छिड़क जिंदा जलाने की कोशिश की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने बजरी माफिया को छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
घटना के बाद लोगों ने शव रखकर मनियां-बसई नवाब मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीना, सीओ धौलपुर प्रवेन्द्र महला, सीओ सैंपऊ विजय सिंह, कोलारी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार, कंचनपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र शर्मा, सैंपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम, निहालगंज थाना प्रभारी बाबूलाल सहित बड़ी मात्रा में पुलिस जाप्ता घटनास्थल पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम खुलावाया। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक व उसके साथियों खरगपुर निवासी पंजाब सिंह, महेश व एसबीर को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि दुर्घटना में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हुई है। गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर चालक व उसके साथियों को जिंदा जलाने वाले थे। पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ी घटना टल गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
