अंडर-23 क्रिकेट में भरतपुर की नई टीम तैयार, 4 अक्टूबर से शुरू होगा राज्य स्तरीय अभियान

अंडर-23 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर की 16 सदस्यीय टीम और चार सुरक्षित खिलाड़ियों का चयन हुआ। अव्याश सिंह कप्तान और सचिन कैथ उपकप्तान बनाए गए।

भरतपुर। अंडर-23 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर की टीम तैयार हो गई है। जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 सदस्यीय मुख्य टीम के साथ चार सुरक्षित खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं। टीम की कमान अव्यांश सिंह को सौंपी गई है, जबकि सचिन कैथ उपकप्तान होंगे।

टीम का चयन जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह और पंकज गोयल ने किया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी के अनुसार चयन के लिए एक दिवसीय प्रक्रिया में खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। इसके बाद चयनित 52 खिलाड़ियों के बीच खेले गए दो मैचों में प्रदर्शन के साथ पूर्व में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी आधार बनाया गया।

ये खिलाड़ी टीम में

भरतपुर की मुख्य टीम में कप्तान अव्यांश सिंह, उपकप्तान सचिन कैथ के अलावा गिरीश चौधरी, कपिल कुमार, अर्जुन सिंह, आयुष शर्मा, मानवेंद्र सिंह, नमन पंघाल, सिद्धार्थ सारस्वत, हरिओम चौधरी, मुकीम ख़ान, जेपी अटवाल, सागर उपाध्याय, आर्यन बघेल, अनुज मीणा और अनुभव गहलोत को शामिल किया गया है। वहीं अनिरुद्ध सिंह, तनिष्क खंडेलवाल, अंशु डागुर और ऋषभ फ़ौजदार को सुरक्षित खिलाड़ियों के तौर पर टीम में जगह मिली है। टीम के साथ प्रवीण कुमार शर्मा कोच और गौरव फौजदार मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चार दिन में चार लीग मैच

भरतपुर की टीम प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को अलवर के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को पाली, 6 अक्टूबर को चूरू और 7 अक्टूबर को भीलवाड़ा के खिलाफ लीग मैच होगा। प्रतियोगिता जयपुर में रेड बॉल से एक दिवसीय लीग मैचों के आधार पर खेली जाएगी। यानी भरतपुर की टीम को लगातार चार दिनों में चार मुकाबले खेलने होंगे।

संघ पदाधिकारियों और खेल जगत ने दी शुभकामनाएं

टीम के चयन के बाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा और राजकुमार जैन, सदस्य रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकनाथ शर्मा, पवन कौनंये, अमित सिंह, गिरीश शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, देवेंद्र सिंह कालू और बीनू सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने भी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के लिए अग्रिम बधाई दी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RJS भर्ती का इंतजार खत्म होने के करीब? मार्च से पहले वैकेंसी की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला गणित

‘अब अपनी जिंदगी जियो… स्कूल जाओ, हंसो, खेलो, सपने देखो’- रेप पीड़ित बच्ची के लिए जज ने लिखा खास लेटर, हाईकोर्ट ने अब पहुंचाने का दिया आदेश

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *