भरतपुर नगर निगम चुनाव: BJP-Congress ने जारी की वार्डवार उम्मीदवारों की सूची, 19 में एक ही नाम पर घमासान | कांग्रेस ने 58 और BJP ने 57 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 8-8 वार्ड छोड़े खाली, यहां देखें फ़ाइनल लिस्ट

भरतपुर नगर निगम चुनाव में BJP ने 57 और कांग्रेस ने 58 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड 19 में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सूची में मनोज सिंह का नाम होने से सियासी विवाद बढ़ गया।

भरतपुर। भरतपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की वार्डवार तस्वीर साफ हो गई है। दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 65 में से 58 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि बीजेपी ने 57 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए हैं। दोनों पार्टियों ने 8-8 वार्ड खाली छोड़े हैं, जहां ओपन चुनाव होगा। लेकिन उम्मीदवारों की सूची सामने आते ही वार्ड नंबर 19 सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। यहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने मनोज सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। खास बात यह है कि मनोज सिंह की राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी रही है। उनके पिता होतीलाल विधायक रह चुके हैं और मनोज सिंह खुद दो बार पार्षद रह चुके हैं।

पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय

वार्ड 19 में टिकट ने बढ़ाया सियासी पारा

कांग्रेस प्रवक्ता यागेश सिंघल के अनुसार मनोज सिंह ने कांग्रेस टिकट के लिए प्रदेश कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा को ऑफलाइन आवेदन भी दिया गया। कांग्रेस का दावा है कि मनोज सिंह सोमवार दोपहर 12 बजे तक पार्टी के संपर्क में रहे और अपने दस्तावेज भी जमा किए।

हालांकि नामांकन के दौरान मनोज सिंह ने कांग्रेस के बजाय बीजेपी से चुनाव लड़ने की बात कही। कांग्रेस के अनुसार आवेदन में उन्होंने पार्टी से अपने 36 वर्ष के जुड़ाव का उल्लेख किया था, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस की ओर से आवेदन नहीं किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने आरोप लगाया कि मनोज सिंह टिकट के लिए पार्टी नेताओं और प्रभारी से मिले थे। उनके अनुसार मनोज सिंह निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के साथ रहे और इसी आधार पर पार्टी ने उन्हें मजबूत कार्यकर्ता मानते हुए टिकट दिया था। सूपा ने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने के चलते मनोज सिंह को निष्कासित किया जा रहा है।

राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर

कांग्रेस ने इन वार्डों में उतारे उम्मीदवार

कांग्रेस की सूची के अनुसार वार्डवार प्रत्याशी इस प्रकार हैं—

वार्ड 1 समय सिंह मीणा, 2 रवि मुरवारा, 3 हरजीत सिंह, 4 भूपेंद्र सिंह, 5 गजेंद्र कुमार, 6 शैलवी, 7 राहुल चौधरी, 8 गौरव शर्मा, 9 सीमा कुमारी, 11 समन्दर सिंह, 12 शिवदेई, 13 ओमप्रकाश, 15 पूनम कुमारी, 16 विनोद, 18 मीनू डागुर, 19 मनोज सिंह, 20 लीना, 21 गुरदयाल सिंह, 22 दिगंबर खटाना, 23 मीनाक्षी सोनी, 24 रेनू गौरावर, 25 सीमा शुक्ला, 26 संजय शुक्ला, 27 रीना, 28 मोहरा कुमारी, 29 परवीन बानो, 30 बलवीर सिंह, 31 पुनीत गुलपाड़िया, 32 पिंकी, 33 जयप्रकाश, 35 राकेश पठानिया, 36 सुरेश सैनी, 37 जगदीश सिंह, 39 मुकेश जाटव, 40 पूजा सारवान, 41 बबीता शर्मा, 42 अंजुम सिंघल, 43 इन्दुशेखर शर्मा, 44 गिरधारी, 45 महावीरी, 46 कमला, 47 रनवीर, 48 रामेश्वर सैनी, 49 योगेश, 51 बृजबाला, 52 सिमरन कुमारी, 53 भावना, 54 शकुंतला, 55 दयाचंद पचौरी, 56 विमला देवी, 57 नरेंद्र चौधरी, 58 अभिषेक तिवारी, 59 रेनू, 60 लोकपाल सिंह, 61 अनीता, 62 निपुण कुमार, 63 राखी और 64 योगेश।

कांग्रेस ने वार्ड 10, 14, 17, 34, 38, 50 और 65 में प्रत्याशी नहीं उतारा है।

BJP की वार्डवार सूची भी सामने आई

बीजेपी ने नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी सूची जारी की। पार्टी ने 65 में से 57 वार्डों में प्रत्याशी उतारे हैं

बीजेपी के प्रत्याशियों में वार्ड 1 कप्तान सिंह मीणा, 4 भूपालचंद, 5 सोनवीर, 6 ज्योति बंसल, 7 तेजेन्द्र सिंह उर्फ लाला पहलवान, 8 जितेंद्र सिंह, 10 रवि कुमार शास्त्री, 11 नीरज कुमार, 12 सुधा शर्मा, 13 गोविंद, 14 गुमान सिंह, 15 शिवदेवी, 17 विमलेश, 18 मीना कुमारी, 19 मनोज, 20 रीता देवी, 21 हेमलता गुर्जर (हंसिका गुर्जर), 22 नीतू सिंह, 23 किरण राना, 24 नरेन्द्र सिंह, 25 कल्पना, 26 कृष्ण मुरारी बंसल, 27 रंजीत सिंह, 28 नीलम जाटव, 29 राजवीर सिंह, 30 मुकेशचंद, 31 जितेन्द्र गुप्ता, 32 सुलेखा, 33 विष्णुदत्त शर्मा, 35 उमेश, 36 रमेशचंद्र वर्मा, 37 वीरेन्द्र बसवाल, 38 शंकर, 39 प्रदीप कुमार, 40 रीना, 41 योगेश्वरी मुद्गल, 42 रूपेन्द्र सिंह, 43 प्रेमपाल सिंह, 44 भीम सिंह, 45 मीना, 46 रामकुमारी, 47 वीरी सिंह, 49 रसना हथैनी, 50 लक्ष्मी देवी, 51 सुशील शर्मा, 54 हरेन्द्र, 55 कृष्णकुमार शर्मा, 56 रजत सिंह, 57 देवेन्द्र सिंह, 58 निशा अग्रवाल, 59 कुसुमलता अग्रवाल, 60 कविता गोयल, 61 अनुराधा सिंह, 62 जगदीश सिंह, 63 तान्या सिंह, 64 राजेन्द्र सिंह और 65 प्रेम सिंह** शामिल हैं।

बीजेपी ने वार्ड 2, 3, 9, 16, 34, 48, 52 और 53 में प्रत्याशी नहीं उतारा है। पार्टी ने इन वार्डों में ओपन चुनाव होने की बात कही है।

अब मुकाबला सिर्फ प्रत्याशियों का नहीं

भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में दोनों प्रमुख दलों की तस्वीर सामने आने के बाद चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। खास नजर वार्ड 19 पर रहेगी, जहां एक ही नाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दावे ने चुनावी माहौल को सबसे ज्यादा गर्म कर दिया है। वहीं दोनों दलों की ओर से खाली छोड़े गए वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए भी मुकाबले की गुंजाइश बढ़ गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *