भरतपुर की नई महापौर अनुराधा हजारी सिंह का व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मान, व्यापारियों के साथ विकास का भरोसा

भरतपुर की नव निर्वाचित महापौर अनुराधा हजारी सिंह का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान किया। महापौर ने व्यापारियों को साथ लेकर शहर के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया।

भरतपुर: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से भरतपुर की नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अनुराधा हजारी सिंह के सम्मान में अग्रवाल धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवानी दयामा सहित भाजपा और व्यापार जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। महापौर का माला, पटका, दुशाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में हजारी सिंह, गिरधारी तिवारी, नरेंद्र गोयल, शैलेश कोशिक, लाखन पहलवान, अनुराग तमरोली और कविता गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

माला-शॉल से स्वागत, स्मृति चिन्ह भी भेंट किया

कार्यक्रम की शुरुआत में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी बंसल ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से महापौर अनुराधा हजारी सिंह का माला, पटका और दुशाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। अपने स्वागत भाषण में महापौर अनुराधा हजारी सिंह ने सम्मान के लिए व्यापार प्रकोष्ठ और व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को साथ लेकर भरतपुर का सर्वांगीण विकास कराने के लिए काम किया जाएगा।

महापौर के पति हजारी सिंह ने कही मुख्यमंत्री से मिलने की बात

समारोह में महापौर के पति हजारी सिंह ने कहा कि व्यापारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से महापौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन राजेश खंडेलवाल ने किया।

सम्मान समारोह में ये व्यापारी रहे मौजूद

महापौर का स्वागत करने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी बंसल, संतोष खंडेलवाल, राकेश मित्तल, मानकचंद्र अग्रवाल, अमर सिंघल, अनिल बजाज, मनीष नमकीन, मोहित गोयल, राजेश खंडेलवाल, संजय जैन, विनोद डिगिया, अजय बंसल, दीपन्शु बंसल, गंधर्व बंसल, संजय सिंघल, करन अरोड़ा, शंकर सतीजा, दिनेश बंसल, सुभाष अग्रवाल, राजेश शर्मा, नरेंद्र बैंक वाले और सतीश रधाकुंड सहित अन्य व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *