भरतपुर
दुकानें ऑड ईवन तरीके से खोलने के फरमान का व्यापारी तीन दिन से कर रहे हैं विरोध
भरतपुर जिला प्रशासन के बेतुके और अजीब फरमान के खिलाफ भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के आह्वान पर तीन दिन के व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। आपको बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने 2 जून से सम्पूर्ण बाजारों को खोलने की छूट दे दी थी, लेकिन उसके भरतपुर जिला प्रशासन ने मार्केट खोलने के लिए अजीब फरमान सुना दिया। उसके आदेश के अनुसार भरतपुर की दुकानें ऑड ईवन तरीके से खुलेंगी। यानी एक दिन लेफ्ट साइड की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन राइट साइड की दुकानें खुलेंगी। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ प्रशासन के इसी आदेश को बेतुका बताते हुए अपना विरोध जता रहा है। इसी फरमान को सुनकर व्यापारी उखड़ गए और घोषणा कर दी कि भरतपुर प्रशासन ऑड ईवन के इस फार्मूले को वापस ले। अन्यथा व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ऐसा अव्यावहारिक और बेतुका आदेश किसी भी जिला प्रशासन ने नहीं दिया है।
ऑप्टिकल संघ भी बंद के समर्थन में आया
भरतपुर प्रशासन के इसी अड़ियल रवैये के कारण सरकार से बाजार खोलने की अनुमति मिलने के बाद भी शहर के व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली हैं। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के व्यापार बंद की अपील का व्यापक असर तीनों दिन बाजारों में नजर आया। सभी ट्रेडर्स का व्यापार पूर्ण रूप से बंद रहा। लोग अपनी जरूरी चीजों के लिए परेशान होते देखे गए। 3 जून को परचून संघ द्वारा भी लिखित में समर्थन दिया गया था। फिर भी किराना की कुछ दुकानें खुली नजर आयी। इस बीच ऑप्टिकल संघ के अध्यक्ष मनीष मोदी द्वारा व्यापार संघ का समर्थन करते हुए सभी ऑप्टिकल शॉप को बंद रखा गया। किराना, मेडिसन व दूध डेयरी के अलावा लगभग सभी ट्रेड के व्यापारियों ने प्रशासन के पूरब पश्चिम की नीतियों के विरोध में रोष जताते हुए पूर्ण रूपेण बाजारों को बंद रखा।
बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापार संघ के शहर अध्यक्ष भगवान दास व अन्य पदाधिकारी बन्टू भाई, प्रदीप शर्मा, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, नरेन्द्र अंकल आदि ने जगह-जगह बाजारों में व्यापारियों को समझाइश व निवेदन करते हुए बंद में सहयोग करने की अपील की। व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सभी व्यापारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बाजारों के खुलने की समय सीमा को बढ़ाने व प्रशासन द्वारा लेफ्ट राइट नहीं, पूरे बाजारों को खोलने की मांग अवश्य सुनी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 8 जून तक जारी होने वाली नई गाइड लाइनों में व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए बाजारों के खुलने की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति सरकार की ओर से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
