भरतपुर
श्रावण मास की सौंधी हवाओं के साथ भरतपुर में संस्कृति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा। भारत विकास परिषद्, शाखा भरतपुर की ओर से 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रेम गार्डन, सेक्टर-3 में सायं 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सांस्कृतिक रंगों की भरमार होगी।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
तीज परंपरा को जीवंत करती प्रस्तुतियाँ
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती पर आधारित भजन एवं नृत्य शामिल हैं। हर प्रस्तुति का समय लगभग 1.30 मिनट प्रति नृत्य रहेगा, कुल समय 20 मिनट निर्धारित है।
श्रावण तीज की कथा पर आधारित नाटिका
मुख्य आकर्षण रहेगा श्रावण तीज की पौराणिक कथा पर आधारित एक विशेष लघु नाटिका, जिसका निर्देशन श्रीमती हिमानी जिंदल व मीरा गर्ग द्वारा किया जाएगा। यह नाटिका 30 से 45 मिनट तक की होगी, जिसमें लोकसंस्कृति और भक्ति का समरस संगम होगा।
समापन में मस्ती भरा नृत्य
कार्यक्रम का समापन एक ऊर्जावान मस्ती भरे नृत्य से होगा, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इसका समय 5 मिनट रखा गया है।
हरियाली तीज सिर्फ एक पर्व नहीं, नारी सृजन, प्रेम और प्रकृति के उत्सव का जीवंत प्रतीक है। भारत विकास परिषद् द्वारा यह आयोजन सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करने की दिशा में एक अभिनव पहल है।
छत ने छीनी मासूमों की सांसें | स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत, 26 घायल, गांव में मातम
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
