जयपुर
राजस्थान की गहलोत सरकार ने 6 जुलाई मंगलवार को कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी। सरकार ने लम्बे समय बाद सभी राजकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगे बैन को हटाने की घोषणा कर दी। उसने इसके लिए एक माह की मियाद तय की है। ये तबादले 14 जुलाई से 14 अगस्त के बीच हो सकेंगे। सभी विभागों में तबादला करने छूट मिली है। लेकिन कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रशासनिक सुधार विभाग की वेबसाइट पर करना होगा। 1 महीने तक दी गई छूट के दौरान लाखों कर्मचारी अधिकारी इधर-उधर हो सकते हैं।
निगमों/मंडलों/ स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होंगे ये आदेश
राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह आदेश राज्य सरकार के समस्त निगमों / मंडलों / स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होंगे। तबादलों के लिए आवेदन करते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसलिए आवेदन ऑनलाइन ही कर सकेंगे। मुख़्य सचिव निरंजन आर्य द्वारा फाइल का अनुमोदन करने के बाद एक महीने के लिए तबादलों में छूट प्रदान की गई है।
आपको बता दें कि सरकार ने 30 सितम्बर 2019 को ट्रांसफर पर बैन लगाया था। इसके बाद मार्च 2020 से कोरोनाकाल आने के बाद सभी गतिविधियां अस्त-व्यस्त हो गई थीं। सितंबर-अक्टूबर में विधायकों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मांग को देखते हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग से बैन हटाने पर विचार किया गया था। इसके लिए सेकेंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड टीचर से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए थे, लेकिन अक्टूबर में नगर निगम चुनाव, नवंबर में कोरोना की पहली लहर और जनवरी, फरवरी में निकाय और पंचायत चुनावों के चलते ट्रांसफर से बैन नहीं हट सका था।
आदेशों के अनुसार राज्य में कोविड 19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानान्तरण के लिए आवेदक का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट/ पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए सभी को हिदायत दी गई है कि कोई भी आवेदक कार्यालय आदि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और न ही कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
