मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की

भरतपुर के अनाहगेट मोक्षधाम में माहेश्वरी मंडल समिति ने 52 बड़े वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में हरित बृज सोसायटी, लायंस क्लब और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मोक्षधाम के विकास के लिए हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा भी की गई।

भरतपुर। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर ने शुक्रवार को अनाहगेट स्थित मोक्षधाम परिसर में 52 छायादार और फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया। इस दौरान हरित बृज सोसायटी और शहर के कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मोक्षधाम के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।

समिति के जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी ने बताया कि इस अभियान के तहत मोरछली, सिल्वर प्लांट, आंवला, देशी नीम और बॉटल ब्रश के 5-5 पौधे, फाइकस, बालमखीरा और जामुन के 4-4 पौधे, बिल्वपत्र और शीशम के 3-3 पौधे, अशोक (छायादार) के 2 पौधे, जबकि बरगद, अर्जुन, बकैन नीम, कचनार, मीठा नीम, बंगाली कदम और पाखर का 1-1 पौधा लगाया गया। इस प्रकार कुल 52 पौधों का रोपण किया गया। इनमें अशोक के पौधे लगभग 12 से 12 फीट तथा अन्य पौधे 8 से 10 फीट ऊंचाई के थे।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी और राजकिशोर माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष ललित कुमार माहेश्वरी, राधाबल्लभ माहेश्वरी, लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी और सुमन माहेश्वरी मौजूद रहे।

हरित बृज सोसायटी की ओर से अध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शीलम सिंह, महामंत्री सतेन्द्र यादव, डॉ. रमाकांत चतुर्वेदी, जगदीश शर्मा, अशोक गुप्ता और राजवीर सिंह ने भी पौधरोपण में भाग लिया।

इसके अलावा अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के महामंत्री भारतभूषण अग्रवाल, ऑडिटर मनोज कुमार जैन, पूरन चंद मित्तल,  प्रमोद कल्याण, सत्येंद्र कौशिक और विशाल खंडेलवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लायंस क्लब डायमंड के संस्थापक सदस्य लायन मोहनलाल माहेश्वरी ने मोक्षधाम के लिए लकड़ी ढोने हेतु हाथ ट्रॉली उपलब्ध कराने तथा शव रखने के स्थानों के चबूतरों के चारों ओर टाइल्स लगवाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित सभी लोगों ने स्वागत किया। साथ ही मोक्षधाम में संचालित पानी की प्याऊ के सुचारु संचालन में भी लायंस क्लब से सहयोग का अनुरोध किया गया।

समिति के महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी मंडल समिति लगातार पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहती है। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर वृक्षारोपण किया गया था, जो अब बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं।

कार्यक्रम के अंत में हरित बृज सोसायटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रमोद कल्याण और माहेश्वरी मंडल समिति के जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी को इंडोर प्लांट भेंट कर सम्मानित किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *