गार्ड रूम में खून से लथपथ मिला शव | जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल

जयपुर के गलता गेट इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 5 महीने से पार्किंग में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में 10वीं, 8वीं और 5वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी करेगा। 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा।

सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति और कैडर पर मंथन | कर्मचारी संगठनों से मंत्री की सीधी बातचीत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक कर कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद पर जोर दिया गया।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

अमेरिका के ओहायो में प्रेग्नेंट कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति न देने के मामले में कोर्ट ने कंपनी पर 2.25 करोड़ डॉलर (करीब ₹200 करोड़) का जुर्माना लगाया। समय से पहले डिलीवरी के बाद नवजात की मौत हो गई थी।

नाम काटने की कीमत 20 लाख | SHO और कांस्टेबल 8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचे गए

उदयपुर में एसीबी ने मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि एनडीपीएस केस में चार लोगों का नाम नहीं जोड़ने के बदले 20 लाख रुपये मांगे गए थे।

भुसावर में तीन दिन तक गूंजते रहे वेद मंत्र… आखिर क्या था ऐसा आयोजन? | सामवेद परायण महायज्ञ में भजन-उपदेश ने श्रोताओं को कर दिया मंत्रमुग्ध

भुसावर की आर्य कन्या गुरुकुल में आयोजित तीन दिवसीय सामवेद परायण महायज्ञ में वेद मंत्रों, भजनों और प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि आईएएस केसर लाल मीणा ने वैदिक परंपरा पर अपने विचार रखे।

इस्तीफा दिया… फिर भी नहीं छोड़ना होगा क्वार्टर! | रेलवे का नया फैसला, कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

रेलवे बोर्ड ने तकनीकी इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे कर्मचारी इस्तीफे के बाद भी चार महीने तक रेलवे क्वार्टर में सामान्य किराये पर रह सकेंगे।

लोहागढ़ स्टेडियम में कन्हैया सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर खेल और सम्मान का संगम

भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में कन्हैया सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर सॉफ्टबॉल प्रदर्शन मैच आयोजित हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिद्धि शर्मा को सम्मानित किया गया।

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी; दो साल से अटकी मांग पर आखिर आ ही गया फैसला, खाते में बढ़ेगा पैसा

रेलवे बोर्ड ने लोको रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25% बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगी और कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

Bhusawar News: कोठी वाले हनुमानजी मंदिर में रामनवमी महोत्सव की धूम | 26 मार्च को झांकियों और शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव

भरतपुर जिले के भुसावर स्थित कोठी वाले हनुमानजी मंदिर में 26 मार्च को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभायात्रा, झांकियां, संकीर्तन और महाआरती का आयोजन होगा।