ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियम सख्त किए। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा, जबकि बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन के 30 मिनट पहले तक बदला जा सकेगा।

AI का मंथन, भविष्य की झलक | उदयपुर में ‘LASIRE-2026’ संगोष्ठी का समापन, दुनियाभर के विशेषज्ञों ने साझा किए नए रास्ते

उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी LASIRE-2026 का समापन हुआ। इसमें AI, कृषि, सप्लाई चेन और शोध नवाचार पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि अनुसूचित जाति का व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे एससी का दर्जा और उससे जुड़े कानूनी लाभ नहीं मिलेंगे।

अब पिन नहीं, चेहरा करेगा पेमेंट मंजूर | भीम ऐप में आया ऐसा फीचर, 5 हजार तक का ट्रांजैक्शन होगा झटपट

भीम ऐप में नया बायोमेट्रिक फीचर लॉन्च हुआ है। अब यूजर्स 5,000 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट को फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से मंजूरी दे सकेंगे, जिससे डिजिटल भुगतान और तेज व सुरक्षित होगा।

सुबह-सुबह क्यों खुलेंगी अदालतें? | राजस्थान में 13 अप्रैल से बदल जाएगी कोर्ट की घड़ी

राजस्थान हाईकोर्ट और प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में 13 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी लागू होगी। अब अदालतों में सुनवाई सुबह 8 बजे से शुरू होगी, यह व्यवस्था 28 जून तक प्रभावी रहेगी।

जयपुर में होगा ‘प्रो. चतुर्वेदी स्मृति राजस्थान शिरोमणि सम्मान 2026’ | 5 अप्रैल को जुटेंगी राजनीति-समाज और शिक्षा जगत की हस्तियां

जयपुर में 5 अप्रैल 2026 को प्रो. ललित किशोर चतुर्वेदी स्मृति राजस्थान शिरोमणि सम्मान 2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।

NOC के लिए फैला था ‘रिश्वत का जाल’ | वन अधिकारी 40 हजार लेते दबोचा

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एनओसी जारी करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

AI पर मंथन के लिए दुनिया उदयपुर में | एमपीयूएटी के सीटीएई में ‘LASIRE-2026’ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज़

उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सीटीएई में LASIRE-2026 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि नवाचार और डिजिटल तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

शराब के नशे में बेटे का खूनी गुस्सा | भरतपुर में पिता को ही धारदार हथियार से काट डाला

भरतपुर के नदबई क्षेत्र के भौसिंगा गांव में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।

FIR से नाम गायब करने की ‘कीमत’ तय | ASI 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर के रुपबास थाने में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रवीण शर्मा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एफआईआर से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।