कोटा
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक ऐसे ASI को गिरफ्तार किया है जिसने परिवादी को कहा कि चालीस हजार दे दो, मुलजिम को गिरफ्तार नहीं करेंगे। मामला कोटा जिले के भीमगंज मंडी थाने का है जिसके ASI सुगम कुमार को ACB ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते समय सुगम अपने अनुसंधान कक्ष में ही बैठा हुआ था। आरोप है कि शिकायतकर्ता के चचेरे भाई को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में सुगम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
ACB ने ASI को बीस हजार की घूस लेते दबोचा
यह है पूरा मामला
ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि दौसा जिला निवासी परिवादी ने एसीबी में शिकायत की थी कि भीमगंज मंडी थाने में एक अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकेश मीणा, केशव सैनी, प्रकाश मीणा, भानु सैनी, गिर्राज सैनी आरोपी हैं। इस मुकदमे की जांच एएसआई सुगम कुमार के पास है। इसमें भानु सैनी को 1 साल पहले गिरफ्तार किया था। मुकेश मीणा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश कर 19 तारीख तक रिमांड पर लिया था। सुगम कुमार उसके चचेरे भाई बाबूलाल को सहआरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
पुलिस कस्टडी से मुकेश मीणा के मोबाइल से बाबूलाल के मोबाइल पर ASI सुगम कुमार ने कॉल कराया और 50 हजार की रिश्वत मांगी। शिकायत हुई तो ACB ने इसका सत्यापन कराया। इसमें 40 हजार रुपए रिश्वत मांगने की जानकारी सामने आई। ASI पहले ही 10 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका था। सत्यापन के दौरान 10 हजार रुपए और लिए। अनुसंधान कक्ष में बैठकर उसने 20 हजार रुपए नकद और ले लिए। इसी दौरान ACB ने उसे दबोच लिया गया।
ये भी पढ़ें
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
