दौसा
अनुराग सेवा संस्थान एवं हरित भारत वर्ष, दौसा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदभावना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला मुख्यालय स्थित बसंत मेला मैदान में ट्री गार्ड सहित पौधारोपण किया गया।
पौधों के प्रति सदभाव ही हमारे जीवन की सुरक्षा की गारंटी: ममता चौधरी
इस अवसर पर नगर परिषद की सभापति श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि पौधों के प्रति सदभाव ही हमारे जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। वरना इनके बिना सम्पूर्ण सृष्टि विनाश के कगार पर पहुँच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण और नियमित देखभाल की प्रवृत्ति को अपनी जीवनचर्या का अंग बना लेना चाहिए।
संस्थान द्वारा इस अवसर पर बिल्वपत्र, कदम्ब, गूलर, अर्जुन, अशोक, मौल श्री, कचनार, नीम, चांदनी आदि के छायादार पौधे लगाए गए। पौधों के लिए ट्री गार्ड शिरीष शर्मा हरित भारत वर्ष, दौसा द्वारा उपलब्ध करवाए गए तथा उनकी टीम द्वारा पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली गई है।
इस अवसर पर समाजसेवी राकेश चौधरी, पार्षद मुकेश आलूदा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती गरिमा शर्मा, शिरीष शर्मा, ऋषभ चौहान, अर्पित अग्रवाल , तविष शर्मा, सुनील अग्रवाल, रजनीश जैन, विजय शर्मा श्रीराम मेडिकल, संजय मीना, दया शर्मा, संस्थान के सहसंयोजक राजेन्द्र डोब , डॉ. संजीव रावत, नीरज श्रीवास्तव, गिराज सेडूलाई, अजय हट्टीका, पौधारोपण कार्डिनेटर मुकेश डोब, संस्थापक सियाराम शर्मा सहित कई लोगों ने पौधारोपण किया।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
