चूरू
जोधपुर डिस्कॉम के वाणिज्य सहायक और तकनीकी सहायक ने ACB की पकड़ से बचने के लिए खूब चतुराई दिखाई, लेकिन दोनों को बीस हजार रुपए की घूस लेते हुए ACB की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।
चूरू एसीबी की टीम ने ट्रैप की यह कार्रवाई शुक्रवार को भानीपुरा में की। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम वाणिज्य सहायक मुरारीदास व डिस्कॉम तकनीकी सहायक मनीष कुमार हैं। एसीबी एएसपी आंनद प्रकाश स्वामी ने बताया कि दोनों आरोपी साडासर निवासी परिवादी गोपाल राम से कृषि भूमि में बिजली कनेक्शन शिफ्टिंग करने के लिए डिमांड नोटिस जारी करने की एवज में यह घूस मांग रहे थे।
पकड़ से बचने को ऐसे दिखाई चतुराई
परिवादी जब दफ्तर गया तो वाणिज्य सहायक मुरारी दास ने घूस स्वयं नहीं लेकर तकनीकी सहायक मनीष कुमार को परिवादी को ले जाकर ई मित्र वाले राजपाल को दिलवाने की बात कही। इस पर मनीष कुमार परिवादी को साथ लेकर ई-मित्र की दुकान पर आया। परंतु ई मित्र वाले राजपाल के दुकान पर नहीं मिलने के कारण पास की ही चाय की थड़ी वाले रामकरण को परिवादी से रिश्वत राशि राजपाल को देने के लिए दिलवाई गई जिस पर रिश्वत राशि रामकरण से बरामद की गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
