जयपुर
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA ) के एक्सईएन (XEN) निर्मल कुमार गोयल जयपुर के विकास के बजाए ‘ अपना विकास प्राधिकरण’ को विकसित करने में लगे थे। ACB की अब तक के सर्च कार्रवाई से तो यही लगता है। एसीबी का सर्च अभियान 2 जुलाई को भी जारी रहा। ताजा सूचनाओं के अनुसार ACB ने एक जुलाई को प्रदेश के जिन तीन अफसरों के 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की थी, उनके यहां बेहिसाब दौलत मिल रही है। ये छापे जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA ) के एक्सईएन (XEN) निर्मल कुमार गोयल, चित्तौडग़ढ़ में परिवहन अधिकारी (RTO ) मनीष कुमार शर्मा और जोधपुर में पुलिस निरीक्षक (CI) प्रदीप कुमार शर्मा के ठिकानों पर मारे गए थे।
जेडीए एक्सईन निर्मल गोयल के पास आय से 1450 फीसदी अधिक, जोधपुर के सूरसागर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के पास 333 प्रतिशत अधिक और चित्तौड़गढ़ के डीटीओ मनीष कुमार शर्मा के पास आय से 232 फीसदी अधिक सम्पत्ति मिली है।
इन अफसरों में से जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA ) के एक्सईएन (XEN) निर्मल कुमार गोयल ने तो इतनी दौलत इकट्ठी कर ली कि उन्होंने ‘अपना विकास प्राधिकरण’ ही बना लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि एक्सईएन (XEN) निर्मल कुमार गोयल के यहां तीन लॉकर की तलाशी में करीब 80 लाख रुपए कीमत का सोना, चांदी और डायमंड के आभूषण मिले हैं। गोयल के 3 लॉकर में 5.50 लाख नकद, 1 किलो 3 ग्राम सोना, 6 लाख कीमत का डायमंड सेट, 1.40 लाख की चांदी मिली है. इसके अलावा अमेरिका और यूरोप की यात्रा के प्रमाण आदि भी मिले हैं।
वहीं चित्तौडग़ढ़ में परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा के पास की पत्नी के नाम 1.40 करोड़ रुपए कीमत की 4 लग्जरी बसों के दस्तावेज मिले हैं। मनीष कुमार के जयपुर स्थित फ्लैट पर एसीबी सर्च कर रही है। जोधपुर में पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के पास 11 लाख रुपए कीमत के आभूषण मिले। पुलिस निरीक्षक प्रदीप के बीकानेर आवास में सर्च जारी है।
शिप्रापथ थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इधर जेडीए एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल के आवास पर देशी और विदेशी शराब की बोतलें मिलने पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है। एसीबी को सर्च में एक्सईएन गोयल के जय क्लब और झालाना क्लब की सदस्यता व इसमें खर्च की गई रकम की रसीदें भी मिली हैं। एक महंगी मोटर साइकिल और दो ट्रेक्टरों के कागजात मिले हैं।
3 गुना अधिक सम्पत्ति की जानकारी मिलने पर सर्च
एसीबी सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आरोपी व्यक्ति के पास आय से कम से कम दो से तीन गुना अधिक सम्पत्ति होने की जानकारी जुटाई जाती है। इसके बाद एसीबी आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज करती है। वहीं आय से अधिक सम्पत्ति में कम से कम 10 से 12 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति मिलने पर चार्जशीट पेश करती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
