नई दिल्ली
एक कारोबारी ने गुजरात में एक बैंक से 104 करोड़ की धोखाधड़ी की और इसी मामले को सेटल करने के लिए अहमदाबाद स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जोनल कार्यालय में तैनात दो अफसरों ने इस कारोबारी से 75 लाख की घूस मांग ली। इसकी शिकायत दर्ज होने पर सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने ED के इन दोनों अधिकारियों को पांच लाख की घूस लेते हुए दबोच लिया। ये मामला गुजरात के गांधीनगर में दर्ज किया गया है।
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि जिन अधिकारीयों को पकड़ा गया है उनके नाम जोनल कार्यालय में तैनात उप निदेशक पीके सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार हैं। उन्हें नकद लेते हुए पकड़ा गया है।
यह है पूरा मामला
CBI ने गांधीनगर में M/s H.M Industrial Pvt Ltd के डायरेक्टर परेश पटेल के खिलाफ बैंक ऑफ बड़ोदा से 104 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद ED ने भी परेश पटेल के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। आरोप है कि ED के अधिकारी पीके सिंह और भुवनेश कुमार ने मामला सेटल करने के नाम पर परेश पटेल से 75 लाख रुपए की मांग की और पटेल को धमकी दी कि रिश्वत नहीं देने पर उसकी संपत्ति अटैच कर दी जाएगी। इसके बाद परेश पटेल ने CBI को मामले की शिकायत दी।
परेश पटेल ने शिकायत में कहा कि ED के इन दोनों अधिकारियों ने नोटिस देकर उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद वे अपने बेटे हार्दिक पटेल के साथ 18 जून को ED के दफ्तर पहुंचे। वहां पर ED के डिप्टी डायरेक्टर पीके सिंह और असिस्टेंट डायरेक्टर भुवनेश कुमार मौजूद थे। परेश पटेल का आरोप है कि पहले तो दोनों अधिकरियों ने उनकी और बेटे हार्दिक की पिटाई की। इसके बाद मामले से बचाने के लिए 75 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। पैसे नहीं देने पर उनकी संपत्ति को अटैच करने की धमकी दी गई।
शिकायत के अनुसार इसके बाद 26 जून को भुवनेश कुमार ने परेश पटेल को Whatsapp पर फोन किया और 5 लाख रुपए एडवांस में देने की बात कही। उन्हें बाकायदा ये तक बताया गया कि दिल्ली में आंगड़ियों के जरिए ये पैसे भेजे जाएं। इसके साथ ही 29 जून को उन्हें फिर से ED दफ्तर आने के लिए कहा गया। CBI अधिकारी एस एस भदौरिया की जांच में परेश पटेल की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ED के दोनों अधिकारियों को CBI ने घूस लेते हुए दबोच लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
