Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद लगने जा रहा ऐसा चंद्र ग्रहण, जानें इसकी खास बातें

नई दिल्ली 

19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है खगोलविदों का कहना है कि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लग रहा है यह सदी का सबसे लम्बा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा  यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लग रहा है, जिसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं सबसे खास बात यह है कि इसी दिन कार्तिक मास समाप्त हो रहा है अगला चंद्र ग्रहण 16 मई, 2022 को लगेगा।

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से होगी इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी ग्रहण की अवधि करीब साढ़े 3 घंटे की रहेगी भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक रहेगा

इसलिए इतनी देर लगेगा चंद्र ग्रहण
इससे पहले इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 18 फरवरी, 1440 को लगा था  अब भविष्य में चंद्र ग्रहण की ऐसी घटना 8 फरवरी, 2669 में देखने को मिलेगी खगोलविदों का दावा है कि धरती से चंद्रमा की अधिक दूरी होने के कारण आगामी चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होने वाली है

भारत में इन राज्यों में  दिखेगा चंद्र ग्रहण
19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर की राजधानी इंफाल और उसकी सीमाओं से लगे इलाकों से देखा जा सकेगा असम या अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है  हालांकि, चंद्र ग्रहण यहां भी पूरी तरह दिखने की बजाए एक हल्की सी रेखा के रूप में ही नजर आएगा 19 नवंबर के बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 में देखने को मिलेगा

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहों से ही देखा जा सकेगा कुछ क्षेत्रों से भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है

चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। हालांकि पूरी आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसके लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?