मन
डॉ. विनीता राठौड़
मायके आई जब पुत्री नव विवाहित
देख उस में बदलाव, पिता हुए व्यथित
छोड़ चहकना और फुदकना
सुघड़ स्त्री रूप में उसका ढलना
देख पिता हो गए हैरान
मन हो गया बड़ा परेशान
बोले पत्नी से, कितनी असहज सी है लगती
बिटिया जब से ससुराल से लौटी है
प्रतिक्रिया जब ना पाई पत्नी से
पिता हो गए आक्रोशित से
नजर तुम्हारी क्या कमजोर हो गई
दिखाई नहीं देता कि बिटिया हमारी बदल गई
छोड़ गहरा निश्वास माँ यह बोली
सुघड़ बहू बनना नहीं कोई आंख मिचौली
जब भी मायके से विदाई होती किसी बिटिया की
सहज विदाई होती मनचाहा कहने और करने की
बिटिया का दुःख तुम्हें दिया दिखाई
मेरी सुध कभी क्यों नहीं आई?
मैं भी तो किसी की लाड़ली बिटिया थी
ना मन की कहती और ना कर पाती थी
मेरी चंचल बातों पर टोका-टोकी
टीका टिप्पणी आप सब ने बहुत की
नए घर – परिवेश और रिश्तों को निभाने की
जद्दोजहद में, मैं भी तो बहुत सहा करती थी
पिता रूप में बिटिया की पीड़ा समझी
काश! पुरूष रूप में स्त्री मन की व्यथा भी समझी होती।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
