नई दिल्ली
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 271 नए केस दर्ज किए गए। वहीं, 285 लोगों की मौत हुई। केरल में शनिवार को कोरोना के 6,468 नए मामले आए और 23 मरीजों की जान गई। भारत में एक दिन में 11,376 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं राजस्थान में कोरोना के केसों में लगातार इजाफा जारी है। इससे चिंताएं बढ़ती जा रही हैं।
‘नई हवा’ की अपने पाठकों से अपील है मास्क पहन कर रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और यदि वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उसकी डोज जरूर ले लें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। रविवार को चार जिलों में 16 केस मिले।इसमें सबसे अधिक 12 संक्रमित जयपुर से हैं। एक दिन पहले की तुलना करें तो 5 केस ज्यादा मिले हैं। इसके अलावा, अजमेर में 2, कोटा में 1 और नागौर में 1 संक्रमित मिला है। इसी के साथ प्रदेश भर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 82 पर पहुंच गई है।
जयपुर जिले में लगातार सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे आमजन चिंतित है। रविवार को जयपुर के आदर्श नगर में 5, बनीपार्क में 2, जवाहर नगर, मालवीय नगर, राजपार्क और वैशाली गनर में एक – एक कोरोना मरीज मिला।
राजस्थान में अब तक कुल संक्रमित बढ़कर 954519 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 8954 मौत हो चुकी हैं। वर्तमान में यहां 82 एक्टिव केस हैं। इससे पहले शनिवार को राज्य के जयपुर और अजमेर जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जयपुर में 8 और अजमेर में 3 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
