जोधपुर
स्कूल की जांच रिपोर्ट सही बनाने के बदले मांगी राशि
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जालोर ने तीस हजार रुपए रिश्वत लेने पर जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, निजी सचिव व लेखाधिकारी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। निजी सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह घूस निजी विद्यालय के निरीक्षण की जांच रिपोर्ट पक्ष में बनाने की एवज में मांगी गई थी।
एसीबी डीआईजी विष्णुकांत ने बताया कि जालोर जिले के भाद्राजून में संचालित प्राइवेट स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर के कार्यालय प्रभारी पाली जिले में बाली निवासी पंकज व्यास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मेघवाल व लेखाधिकारी बसंत कुमार शाह एक टीम के साथ स्कूल की जांच करने आए थे। इन दोनों ने जांच रिपोर्ट एकदम सही देने के बदले तीस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
घूस की रकम लेकर दफ्तर में ही बुला लिया
एसीबी डीआईजी विष्णुकांत ने बताया कि सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। शिकायत व गोपनीय सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार को तीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद जालोर के जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल व शिक्षा विभाग में लेखाधिकारी बसंत कुमार शाह को भी हिरासत में लिया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। परिवादी पंकज रिश्वत देने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राशि) कार्यालय पहुंचा, जहां उसने और तीस हजार रुपए रिश्वत दी। तभी एसीबी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ महावीर सिंह राणावत ने दबिश दी और पीए दिनेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिर जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल व लेखाधिकारी बसंत कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
