भरतपुर
दुकानें ऑड ईवन तरीके से खोलने के फरमान का व्यापारी तीन दिन से कर रहे हैं विरोध
भरतपुर जिला प्रशासन के बेतुके और अजीब फरमान के खिलाफ भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के आह्वान पर तीन दिन के व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। आपको बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने 2 जून से सम्पूर्ण बाजारों को खोलने की छूट दे दी थी, लेकिन उसके भरतपुर जिला प्रशासन ने मार्केट खोलने के लिए अजीब फरमान सुना दिया। उसके आदेश के अनुसार भरतपुर की दुकानें ऑड ईवन तरीके से खुलेंगी। यानी एक दिन लेफ्ट साइड की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन राइट साइड की दुकानें खुलेंगी। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ प्रशासन के इसी आदेश को बेतुका बताते हुए अपना विरोध जता रहा है। इसी फरमान को सुनकर व्यापारी उखड़ गए और घोषणा कर दी कि भरतपुर प्रशासन ऑड ईवन के इस फार्मूले को वापस ले। अन्यथा व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ऐसा अव्यावहारिक और बेतुका आदेश किसी भी जिला प्रशासन ने नहीं दिया है।
ऑप्टिकल संघ भी बंद के समर्थन में आया
भरतपुर प्रशासन के इसी अड़ियल रवैये के कारण सरकार से बाजार खोलने की अनुमति मिलने के बाद भी शहर के व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली हैं। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के व्यापार बंद की अपील का व्यापक असर तीनों दिन बाजारों में नजर आया। सभी ट्रेडर्स का व्यापार पूर्ण रूप से बंद रहा। लोग अपनी जरूरी चीजों के लिए परेशान होते देखे गए। 3 जून को परचून संघ द्वारा भी लिखित में समर्थन दिया गया था। फिर भी किराना की कुछ दुकानें खुली नजर आयी। इस बीच ऑप्टिकल संघ के अध्यक्ष मनीष मोदी द्वारा व्यापार संघ का समर्थन करते हुए सभी ऑप्टिकल शॉप को बंद रखा गया। किराना, मेडिसन व दूध डेयरी के अलावा लगभग सभी ट्रेड के व्यापारियों ने प्रशासन के पूरब पश्चिम की नीतियों के विरोध में रोष जताते हुए पूर्ण रूपेण बाजारों को बंद रखा।
बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए व्यापार संघ के शहर अध्यक्ष भगवान दास व अन्य पदाधिकारी बन्टू भाई, प्रदीप शर्मा, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, नरेन्द्र अंकल आदि ने जगह-जगह बाजारों में व्यापारियों को समझाइश व निवेदन करते हुए बंद में सहयोग करने की अपील की। व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सभी व्यापारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बाजारों के खुलने की समय सीमा को बढ़ाने व प्रशासन द्वारा लेफ्ट राइट नहीं, पूरे बाजारों को खोलने की मांग अवश्य सुनी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 8 जून तक जारी होने वाली नई गाइड लाइनों में व्यापारी हित को ध्यान में रखते हुए बाजारों के खुलने की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति सरकार की ओर से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में प्रधान चुनाव का भी पूरा गणित पलटा, जानें 419 पंचायत समितियों में किस पार्टी के कितने प्रधान जीते | BJP ने फिर खाई मात
- नाना की एक फोन कॉल ने खोला तीन मौतों का राज; जयपुर के मकान में मां-बेटी की हत्या, बेटे ने भी दी जान
- संविधान की प्रस्तावना से दिलाई शपथ, युवाओं को बताया लोकतंत्र का महत्व; महारानी श्री जया कॉलेज में संविधान दिवस पर हुए कई आयोजन
- जयपुर ने तीन वर्गों में मारी बाजी, पुरुष एकल का खिताब कोटा के नाम; भरतपुर में 71वीं राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन
- एक ही घर में दो ‘जिला प्रमुख’ और एक ‘प्रधान’… आखिर किस पूर्व मंत्री ने पंचायत चुनाव में मार डाली जीत की धांसू हैट्रिक?
- पहले भी वसूले 1 लाख, फिर मांगी दूसरी किस्त, पूर्व सांसद के पोते समेत 3 रिश्वतखोर ACB के जाल में फंसे
- यूपी में 28 IPS के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल! नोएडा से गाजियाबाद तक बदले पुलिस कमिश्नर, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर की 6 पंचायत समितियों में चला निर्विरोध का जादू, पर ‘भुसावर’ की इस सीट ने फंसा दिया पेंच; 1 बनाम 11 के खेल में होने वाला है बड़ा उलटफेर? | डीग में किसकी किस्मत जागी; जानें यहां
- 992 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रिजल्ट की रोक; लेकिन इन अभ्यर्थियों का क्या होगा?
- राजस्थान की सियासत में लगातार दूसरे दिन भाजपा को बड़ा झटका, उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी बढ़त | यहां देखें पूरी लिस्ट
- MPUAT के पांच महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने ली संविधान की शपथ, डॉ. अंबेडकर के योगदान को भी किया याद
