नई दिल्ली
भारत में बनी कोरोना ड्रग 2DG (2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज) के लॉन्च की डेट फिक्स हो गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने यह दवाई बनाई है। फ़िलहाल 2DG के 10,000 पैकेट इमरजेंसी यूज के लिए रिलीज किए गए हैं। इन्हें सोमवार 17 मई से कोरोना के मरीजों को दिया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी गई। राजनाथ सिंह सोमवार सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस दवा को लॉन्च करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री भी मरीजों को नई दवा देने के मौके पर मौजूद रह सकते हैं।
आपको बता दें कि इस दवा को DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेस (INMAS) ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के साथ मिलकर बनाया है। 2-DG (2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज) से दुनियाभर के देशों को कोरोना के इलाज के लिए बड़ी उम्मीद जगी है। इसे भारत सरकार ने अभी इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
ये भी पढ़ें
- पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
- स्टैनफोर्ड–एल्सेवियर की वैश्विक सूची में उदयपुर के 3 वैज्ञानिक, जानिए किस क्षेत्र में कर रहे कमाल
- अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
- खुशी का राज़…
- GST परिषद की सिफारिशों का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत, 17 दिन में रिफंड और छोटे कारोबारियों को राहत पर जोर
- भरतपुर के सचिन कैथ का राजस्थान की अंडर-23 टीम में चयन, सीके नायडू ट्रॉफी में इन दो टीमों से होगा मुकाबला
- खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम, मक्का की उन्नत किस्मों और उत्पादन तकनीकों का किया प्रदर्शन
- बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ₹4,500 वसूली का आरोप, शराब पीकर गाली-गलौज और बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही की शिकायत
- जयपुर पश्चिम ब्लॉक किशोरी मेले में इन बालिकाओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
- DMA India की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी बने महासचिव; देशभर के चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी
ऐसे काम करती है 2-DG दवा
कोरोना वायरस अपनी ऐनर्जी के लिए मरीज के शरीर से ग्लूकोज लेते हैं। वहीं यह दवा केवल संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाती है। कोरोना वायरस ग्लूकोज के धोखे में इस दवा का इस्तेमाल करने लगते हैं। इस तरह वायरस को एनर्जी मिलना बंद हो जाती है और उनका वायरल सिंथेसिस बंद हो जाता है। यानी नए वायरस बनना बंद जाते हैं और बाकी वायरस भी मर जाते हैं। आम ग्लूकोज की तरह यह दवा सैशे (पाउच) में पाउडर के रूप में मिलेगी। इसे पानी में मिलाकर मुंह से ही मरीज को देना होगा। दवा की डोज और समय डॉक्टर मरीज की उम्र, मेडिकल कंडीशन आदि की जांच करके ही करेंगे। DRDO के वैज्ञानिकों ने बिना डॉक्टरी सलाह, कोरोना से बचने के नाम पर या ज्यादा मात्रा में यह दवा न लेने की चेतावनी भी दी है।
