माहेश्वरी मंडल समिति के महामंत्री मुकेश माहेश्वरी के कोषालय भरतपुर से सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम के पद से 31 अगस्त को सेवानिवृत होने पर माहेश्वरी मंडल समिति की ओर से खंडेलवाल धर्मशाला खिरनी घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया कि मुकेश माहेश्वरी की समाज सेवा की लगन सराहनीय है। इस अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उनसे अब समाज सेवा में अपना योगदान और अधिक देने हेतु अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर मोहनलाल, राजकिशोर, देवेन्द्र, ललित, लक्ष्मीनारायण कृष्णकुमार, मोहनबाबू, विवेक, संजय, उपदेश, योगेश, विकास, गोविन्द, प्रहलाद, जितेन्द्र, कपिल, माधवेंद्र, राधाबल्लभ, रितेश, हीरालाल, ऋषि राहुल आदि उपस्थित थे।