नई दिल्ली
टेलीविजन पत्रकारिता के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 30 अप्रेल सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले रोहित कोरोना संक्रमित भी हो गए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।
Zee News के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी देर पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’
रोहित सरदाना लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे। आजतक मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने लिखा, ‘हंसता-खेलता परिवार, दो छोटी बेटियां, उनके लिए इस दंगल को हारना नहीं था, रोहित सरदाना जी। आज सुबह चार बजे नोएडा के निजी अस्पताल में ICU में आपको ले ज़ाया गया और दिन चढ़ने के साथ ये बहुत बुरी खबर। कुछ कहने को अब बचा ही नहीं।’
‘आज तक’ पर ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे
इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल के शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला था। एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रेल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रेल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी। वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।
ये भी पढ़ें
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
