भरतपुर
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शहर व्यापार संघ की मीटिंग में व्यापारियों से अपील की गई कि वे कोरोना को गंभीरता से लें। जरा सी लापरवाही आपको व आपके परिवार को गम्भीर स्थिति में डाल सकती है, सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना ना करें। व्यापार संघ ने कहा है कि यदि किसी दुकानदार के सामने कोरोना संकट में आर्थिक विपत्ति आई है तो व्यापार संघ उसकी मदद को तैयार है।
व्यापार संघ के शहर अध्यक्ष भगवान दास बंसल की अध्यक्षता में हुई वी. सी. में जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, सह अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला मंत्री बन्टू भाई, वीरेंद्र अरोड़ा, विनोद खंडेलवाल, सुनील कसेरा, हरिशंकर सराफ, शामिल हुए। सभी ने वर्तमान में व्यापारियों द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।. शहर अध्यक्ष भगवान दास बंसल ने बैठक में कहा कि जितनी भीड़ बाज़ारों में ग्राहक की है, उतनी ही भीड़ दुकानदारों की है, क्योंकि अधिकतर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे खड़े रहते हैं और दलालों की तरह ग्राहकों को फंसाने में लगे रहते हैं। ग्राहक को अपनी दुकान में अन्दर कर शटर बंद कर देते हैं, उस बंद दुकान में जहां किसी भी प्रकार का वेंटीलेशन नहीं होता है। ऐसे दुकानदार अपनी और उस ग्राहक की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अपनी लापरवाही के कारण अपने और लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने कहा कि, माना कि कोरोना संकट में व्यापारियों के सामने भी जीवन यापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पर उससे ज्यादा हालत तो उस मजदूर की है जो रोज कमाता खाता है। एक दिन दिहाड़ी पर ना जाए तो उसके यहां चूल्हा नहीं जलता। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी की स्थिति गंभीर है, उसको सही में जीवन यापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है तो वह निसंकोच व्यापार संघ के पदाधिकारियों को अपनी समस्या बता सकता है। व्यापार संघ के ओर से उसकी मदद की जाएगी। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
