चेन्नई
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में 14 अप्रेल को हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर हैदराबाद के बीच मैच से RCB के कप्तान विराट कोहली बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं। विराट कोहली के खिलाफ आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट का मामला दर्ज हुआ है, जिनमें वे डगआउट में आउट होने के फ्रस्ट्रेशन में कुर्सी पर बल्ले से मारते हुए दिखे। कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का आरोप स्वीकार किया। मैच रैफरी वी नारायण कुट्टी थे, नितिन मेनन और उल्हास गंधे मैदानी अंपायर थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 29 गेंदों में 33 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर विजय शंकर के हाथ में अपना कैच दे बैठे। जैसे ही वे पवेलियन लौट रहे थे तो गुस्से में उन्होंने पहले अपने बल्ले से बाउंड्री पर वार किया फिर उन्होंने अपने बल्ले से कुर्सी पर मारकर गिरा दिया।
हालांकि उनके खिलाफ कोई फाइन या बरखास्त करने जैसा कदम नहीं उठाया गया है। फिर भी आखिरी फैसला रेफरी का होगा। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक खिलाड़ी मैदान के किसी भी वस्तु को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उस मैच में आरसीबी 6 रन से जीती थी। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट गुस्से से तमतमाए लग रहे थे, इसकी खीझ उन्होंने डगआउट में खाली पड़ी कुर्सी को बल्ले से मारकर निकाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। इस तरह से गुस्सा निकालने के लिए विराट को मैच के बाद फटकार भी मिली है। बयान में कहा गया कि कोहली ने कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 ऑफेंस 2.2 को एडमिट किया है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी फैसला होता है।’
ये भी पढ़ें
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
