भरतपुर
बिजली विभाग की लापरवाही ने भरतपुर में एक किशोर की जान ले ली। किशोर बारहवीं का स्टूडेंट था। बुधवार देर रात आंधी में बिजली के तार आपस में टकराकर इस किशोर पर जय गिरे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
28 मिनट बाद फिर जिंदा हुआ यह शख्स, बताया मौत के बाद क्या देखा? | यहां पढ़िए पूरी कहानी
घटना भरतपुर के सेवर थाना इलाके में गांधी नगर कॉलोनी की है। मृतक का नाम योगेश (16 ) पुत्र हाकिम सिंह कोली है। बताया जा रहा है कि देर रात जब तेज आंधी आई थी उस समय योगेश और उसका बड़ा भाई डोरीलाल अपने घर की छत पर ही थे। घर के ऊपर से 33 केवी बिजली की लाइन जा रही थी। तेज आंधी के कारण अचानक वह दूसरी लाइन से टकरा गई। जिसके बाद 33 केवी की लाइन टूटकर योगेश के ऊपर जा गिरी। डोरीलाल हादसे को देख तुरंत योगेश को आरबीएम अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता हाकिम सिंह कोलीगुरुग्राम में मजदूरी करते हैं। उसकी दो बहनें, भाई और माता-पिता का रो-रो के बुरा हाल है।
मोटी रकम जमा करने के बाद भी विभाग ने शिफ्ट नहीं की लाइन
वार्ड के लोगों का कहना है कि 33 केवी लाइन को ट्रांसफर करवाने के लिए लोगों ने शहर विधायक और विद्युत विभाग को लिखित में एक लेटर दिया था। जिसके बाद विद्युत विभाग ने लाइनों को हटाने के लिए करीब 64 लाख का एस्टीमेट बताया। जिसमें 25 प्रतिशत विधायक कोटा से दिया गया और 50 प्रतिशत विद्युत विभाग ने दिया। बाकी 16 लाख रुपए कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा करके दिसंबर के महीने में ही जमा करा दिया था। इसके बाद भी बिजली विभाग ने लाइन को ट्रांसफर नहीं किया। और अब विभाग की लापरवाही ने एक किशोर की जान ले ली।
नोट: अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
28 मिनट बाद फिर जिंदा हुआ यह शख्स, बताया मौत के बाद क्या देखा? | यहां पढ़िए पूरी कहानी
SBI कस्टमर्स के लिए जरूरी खबर, बैंक अपने सिस्टम में करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, जानिए डिटेल
