दौसा
राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के तत्वावधान में ‘परमार्थ सेवा संस्थान व बस्ती माता’ के माध्यम से श्रीसीताराम मंदिर बारादरी, मेला मैदान, दौसा में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट रामकरण वर्मा व अध्यक्षता कर रहे सन्तोष शास्त्री ने मां शारदे के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित कर काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि वैद्य ओम प्रकाश ने सभी आए हुए कवियों स्रोतों का आभार व्यक्त किया। सुनील सत्यवादी ने बताया कि सभी साहित्यकारों व अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी की शुरुआत अनोखी लोदिया ने मां शारदे की वन्दना के साथ ही अपनी देशभक्ति कविता ‘वो तिरंगा ओढ़कर घर आया था’ के साथ की। राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के जिलाध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के चालीस जवानों को समर्पित अपनी देशभक्ति कविता ‘उस मां पर क्या बीती होगी, जिसका फूलों सा हार गया’ सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कवि बुद्धि प्रकाश महावर ‘मन’ ने ए वतन मेरे, कुर्बान तुझपे सारा जीवन….., कवि दिनेश प्रजापति ‘तूफानी’ ने हम शीश झुकाये शहीद तेरे चरणों में बार- बार……., कवि सोनू सैनी ने एक सलाम उन्हें जो वतन पर मरे…., आशीष खण्डेलवाल ने तिरंगे का यार मैं वो मेरी जान हो गया……, रामेश्वर प्रसाद करुण ने भारत माता के बेटे थे काम आ गए देश के……., डिनो सैनी ने जिस वृक्ष की प्रत्येक टहनी राष्ट्रगान गाती हो……, धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने मैं कह नहीं पाऊँगा कभी अलविदा……., उत्कर्ष नारायण ने नाक में नकेल कश झंडा फहराया……, जितेन्द्र सरकार ने ए देश मेरे……., विश्राम लाल मीना ने माँ भारती के चरणों में अपर्ण कर दूँगा शीश…… कविता सुनाई।
राजेन्द्र यादव आजाद ने भी कविताएं सुनाई। अन्त में कुमारी मोहिनी शर्मा ने नारी महिमा का वर्णन करते हुए देशभक्ति गीत का वाचन किया। काव्य गोष्ठी का संचालन रामबाबू शर्मा ‘राजस्थानी’ ने किया व देशभक्ति कविता सीमा की रखवाली सुनाई। मंदिर के महंत मुरारी लाल शर्मा व पवन कुमार शर्मा आदि ने कवियों का आभार व्यक्त कियाl
गहलोत सरकार ने 155 RAS अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट
बजट सत्र के बीच राजस्थान लेखा सेवा के 108 अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट
डाकघर की इस स्कीम में आपका पैसा हो जाएगा डबल, सरकार ने बढ़ा दिया है अब ब्याज | यहां जानिए डिटेल
