लखनऊ
गरीबों को राशन, योगी का शासन, मोदी के भाषण। ये ऐसी बड़ी वजह रहीं जिसने उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कोई तोड़ विपक्षी दल नहीं निकाल पाए। नतीजतन UP में लगातार दूसरी बार कमल फिर से खिल गया। 37 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस आई है।
भाजपा ने कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को फ्री राशन बांटा। चुनाव प्रचार के दौरान भी इसका जिक्र कई बार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर बोले। इस दौरान गरीबों को फ्री राशन का मतदाताओं पर साफ़ असर दिखा। लोग हर जगह इसकी चर्चा करते दिखे। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस मुद्दे ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई। जनधन खाता धारक महिलाओं को तीन महीने 500 रुपए के हिसाब से पैसे भेजे गए जिसका भी इस चुनाव पर असर दिखा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में हर चार महीने पर 2 हजार रुपए यानी सालाना 6 हजार रुपए भेजने की केंद्र सरकार की योजना का भी असर दिखा। प्रधामंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए आवंटित किए गए। UP में इसका लाभ उठाने वाले परिवारों की संख्या भी ऐसे परिवारों की तादाद भी काफी संख्या में है जिन्होने पीएम आवास योजना का लाभ उठाया। आम लोगों और गरीबों को डायरेक्ट बेनिफिट मिलने से बीजेपी के वोटों में विपक्षी पार्टियां सेंध लगाने में नाकाम रहीं।
कानून का राज
UP के मतदाता पर कानून का राज स्थापित होने का गहरा असर पड़ा। इसमें कोई दो राय नहीं कि UP में गुंडाराज खत्म कर योगी ने क़ानून का स्थापित किया। इस कारण योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर बाबा की छवि बानी और इस छवि ने मतदाताओं पर गहरा असर डाला। इस बार एक्जिट पोल के सर्वे के दौरान भी यह बात सामने आई कि लोगों ने योगी के कानून-व्यवस्था को लेकर वोट किया। इस सर्वे के दौरान यह बात निकल कर आई कि महिलाओं ने अपने आप को योगीराज में ज्यादा सुरक्षित महसूस किया।
चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, खुद सीएम योगी समेत कई नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की तुलना पहले के विपक्षी दलों के शासन से की। कानून-व्यस्था के मुद्दे को जनता के सामने रखा और लोगों को ये समझाने में कामयाब रहे कि योगी सरकार में कानूनका राज है। योगी सरकार में लैंड माफिया समेत कई अपराधों में दहशत पैदा हुई। अपराधियों के घर पर चले बुल्डोजर ने योगी की इस छवि को और निखारने का काम किया।
मतगणना के नतीजों के बाद अब लोग मानते हैं कि योगी के फिर सत्ता में आने से इन अपराधियों में और ज्यादा दहशत पैदा होगी और उनकी कमर टूट जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्यादातर रैलियों में इस बात का जिक्र भी कई बार कर चुके हैं कि गुंडों और माफियाओं के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी रहेगा। ऐसे में लोगों के मन में बीजेपी ये धारणा बनाने में कामयाब हो गई कि प्रदेश में कानून का राज है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
