भरतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के नतीजे घोषित, जानिए किसको कितने मिले मत

भरतपुर 

भरतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। कार्यकारिणी के लिए शनिवार को वोट डाले गए थे। इसमें कुल 36 उम्मीदवार मैदान में थे। 44 ने नामांकन दाखिल किए थे जिनमें से पांच ने नाम वापस ले लिए थे। आज हुई मतगणना के बाद इनमें से 21 उम्मीदवारों को कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में प्राथमिकता के सर्वाधिक 233 मत अतुल मित्तल को मिले जबकि 232 मत लेकर अंशुल गर्ग प्राथमिकता में दूसरे नंबर पर रहे। कार्यकारिणी सदस्य के अन्य निर्वाचित सदस्यों में क्रमानुसार अजय गर्ग को 206, अनिल अग्रवाल को 202, रूपेश बंसल को 202, अंचित सिंघल को 200, मोहन बंसल को 199, किशोर कुमार खंडेलवाल को 182, मनोज अग्रवाल को 173 और प्रमोद गुप्ता पॉली को 171 मत मिले।

इसी तरह राहुल बंसल को 170, गोविंद प्रसाद गुप्ता को 165, मनीष बंसल को 165, विनय कुमार गर्ग को 165, नीरज कुमार बंसल को 161, ब्रजेश कुमार अग्रवाल को 157, दीनदयाल सिंघल को 155, सुनील मित्तल को 152, सुभाष जिंदल को 148, योगेश बागपतिया को 144 और संजीव मुन्ना को 143 मत मिलने पर कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

इस चुनाव में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कुल 314 मतों में से 282 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। संस्था के निर्वाचित 21 कार्यकारिणी सदस्य अब पांच लोगों का सहवरण करेंगे। इसके बाद 21 कार्यकारिणी सदस्य और पांच सहवृत सदस्य अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

भारत की ऐसी नदी जिसके पानी के साथ बहता है सोना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिला हिन्दू स्वयंसेवक संघ का सहारा, दिन-रात मदद पहुंचाने में जुटे कार्यकर्ता, इस वीडियो में सुनिए पूरी बात

स्कूलों में परीक्षाओं को लेकर हुआ बड़ा फैसला, जानिए क्या हुए आदेश

रेलवे के परियोजना निदेशक ने टीएसएस लाइन बिछाने के एवज में मांगी 15 लाख की घूस

केस रफादफा करने को ASI ने मांगे ढाई लाख, ACB ने 50 हजार नकद और ब्लैंक चेक के साथ दबोचा