नीलगिरी
सोशल मीडिया पर हाथियों के झुण्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ट्रैक पर बनी दीवार उनके आड़े आ रही है। हाथियों का यह झुंड वहां से निकलने के लिए परेशान हो रहा है। वो उसे पार कर जंगल में जा नहीं पा रहे हैं। इसी वीडियो को देख लोगों को बड़ा दुख हुआ कि विकास किस तरह से इन बेजुबानों को परेशान कर रहा है। उनका रास्ता उस सीमेंट की दीवार के कारण रुक गया।
यह वीडियो तमिलनाडु के नीलगिरी का है। इस वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में हाथी रेल के ट्रेक पर चलते दिखते हैं। गनीमत है कि वहां कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।
Distressing to see that this herd of elephants had to negotiate their way through danger filled railway track. Need to have a mandatory SOP for all infra agencies towads sensitive wildlife friendly design & execution #savewildlife @RailMinIndia #elephants #Nilgiris pic.twitter.com/tSiKk3aTXS
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) February 2, 2022
जैसे ही यह वीडियो रेलवे तक पहुंचा तो रेलवे ने इसपर तुरंत एक्शन लिया। और उस दीवार को तोड़ दिया जिसने जंगल का रास्ता हाथियों के लिए रोक रखा था। सुप्रिया साहू ने इस वीडियो को भी लोगों के बीच शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे उस दीवार को तोड़ा जा रहा है, ताकि जंगल के हाथी सीधे अपने रास्ते जंगल में चले जाएं।
When we work together we come out with solutions 👍The wall is being demolished Great team work #TNForest and @RailMinIndia 🙏#savewildlife #elephants https://t.co/5ySBm4MX4g pic.twitter.com/J8QNKBZsSj
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) February 3, 2022
आईएएस के वीडियो से यह काम हो गया। इस पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं किवो ऐसे काम करती रहें। तो अगर आप भी कभी किसी बेजुबान को इस तरह की दिक्कत उसके खुद के घर यानी कि जंगल में फेस करते देखें, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें ताकि इस तरह की नेक एंव उचित कार्रवाई हो सके।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
