जयपुर
REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर CM के आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस पहुंचे थे। वहां पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
लाठीचार्ज में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक से पहले ही रोक दिया। आंदोलनकारियों के बैरिकेड्स पर चढ़ने पर पुलिस ने लाठियां मारकर खदेड़ दिया। सतीश पूनिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को दो बसों में बैठा कर ले जाया गया।
हम चुप नहीं बैठेंगे
पूनिया ने कहा कि पुलिस ने निर्दोष कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई । लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी, हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूत तरीके से उठाया जाएगा। पूनिया ने कहा कि सीबीआई जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण (Satish Poonia Alleged Gehlot Government) में कई बड़े नेता शामिल हैं।
Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा
February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट