जयपुर
स्कूल व्याख्याता बनने का सपना देखा रहे राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवकों के लिए खुशखबरी। अब जल्दी ही राजस्थान में प्रथम श्रेणी स्कूल व्याख्याताओं की भर्ती खुलने वाली है। शिक्षा विभाग ने व्याख्याता भर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि अब सरकार जल्दी ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को भर्ती की अभ्यर्थना भेजेगी।
सूत्रों का कहना है कि सरकार करीब छह हजार स्कूल व्याख्याता के पदों पर यह भर्ती करने जा रही है। फरवरी माह में इसकी विज्ञप्ति भी जारी हो सकती है। इस बार हिन्दी, राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों के व्याख्याता के पदों पर ज्यादा भर्ती होगी। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2018 में प्रथम श्रेणी व्याख्याता की विज्ञप्ति जारी हुई थी। मुख्यमंत्री ने बजट में प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती की भी घोषणा की थी। पहले तीन हजार पदों पर होनी थी। प्रदेश में काफी संख्या में स्कूल क्रमोन्नत होने के साथ रिक्त पदों की संख्या बढऩे पर अब शिक्षा विभाग ने छह हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर ली है।
इधर शिक्षा विभाग द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। करीब दस हजार द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की विज्ञप्ति निकलने की उम्मीद की जा रही है।
इन पदों पर होगी संभावित भर्ती
- हिन्दी 1462
- इतिहास 807
- वाणिज्य 130
- राजनीति विज्ञान 1196
- अंग्रेजी 272
- संस्कृत 194
- जीव विज्ञान 162
- रसायन विज्ञान 122
- गृह विज्ञान 22
- गणित 65
- भौतिक विज्ञान 82
- कृषि विज्ञान 280
- भूगोल 793
- अर्थशास्त्र 62
- समाजशास्त्र 13
- लोकप्रशासन 9
- उर्दु 40
- चित्रकला 140
- संगीत 12
- पंजाबी 15
- शारीरिक शिक्षा 112
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अन्नदान से शुरू हुआ श्री महेश नवमी महोत्सव | भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन
- ‘नालियों में उतार रहे, सुरक्षा नहीं दे रहे’ | भाजपा पार्षद ने सफाई कर्मचारियों की जान पर खतरे का मुद्दा कलेक्टर के सामने उठाया
- इंडोनेशिया और अमेरिका से बढ़ेंगे राजस्थान के कारोबारी रिश्ते, RCCI में निवेश-निर्यात के नए अवसरों पर मंथन
- मोबाइल नहीं, मंजिल पर रखें नजर | एनसीसी कैडेट्स को मिला सफलता, संघर्ष और सोशल मीडिया का खास मंत्र
- राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक
- आज सेवा करें, कल ज़रूरत पड़े तो मदद मिलेगी | भरतपुर में शुरू हुआ ‘समय बैंक’, समय ही बनेगा आपकी सामाजिक सुरक्षा
- शादी के 4 महीने… और घर में बिछ गई लाश | आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए देवर-भाभी, फिर बड़े भाई की हत्या की रच डाली साजिश
- SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज
- MPUAT की प्रबंध मंडल बैठक में कई बड़े फैसले: छात्रों की फीस नहीं बढ़ेगी, ICAR ने मंजूर किए दो नए रिसर्च सेंटर
- SMS अस्पताल में दवा चोरी का बड़ा खेल बेनकाब, संविदाकर्मी फार्मासिस्ट 1500 रुपये में बेच रहा था महंगे इंजेक्शन, गेट पर धराया
