रायबरेली
रायबरेली में शुक्रवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर है। हादसा खीरो थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास हुआ। एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई।
टक्कर लगते ही तेज धमाका हुआ और मची चीख पुकार मच गई जिसे सुनकर लोग मौके पर मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया गया कि कार में शाहपुरा बांदा निवासी एक ही परिवार के अरशद, चस्मी, खुशीर्द और जिया सवार थे और लखनऊ दवा कराने जा रहे थे। खीरो थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास बांदा-बहराइच राजमार्ग पर कार चला रहा अरशद कार से नियंत्रण खो बैठा और कार शीशम के पेड़ से टकरा गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में अरशद, चस्मी और खुशीर्द को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जिया की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Rajasthan News: CJP टीम को देखते ही भड़के ग्रामीण, गांव में घुसने से रोका | स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आशुतोष रांका का विरोध, धक्का-मुक्की
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
