मैनपुरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में की एक मस्जिद में आठ साल की एक बच्ची पढ़ने जाती थी जहां इमाम ने उसे पानी हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपथ हालत में बच्ची घर पहुंची और अपनी परिजनों को अपनी आपबीती बताई तो इसका राज खुला। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर इमाम हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। इमाम की बेहद शर्मनाक और हैवानियत का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भी भड़क गया।
घटना मैनपुरी के किसनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी इमाम 52 साल के जमाल अहमद ने पीड़िता को कुरान की कसम खिलाई कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताएगी। जब लड़की घर पहुंची, तो उसके शरीर से काफी खून बह रहा था, उसके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने इमाम को गिरफ्तार कर बच्ची को इलाज व मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
आरोपी इमाम पिछले दस साल से मस्जिद का प्रभारी है और यहां बच्चों को पढ़ता भी है। बच्ची पढ़ने के लिए मस्जिद जाती थी। वह शाम चार बजे तक घर लौट जाती थी लेकिन बुधवार को वह देर से घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने थे और जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।
अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत अभी ठीक है। आरोपी इमाम बाराबंकी जिले का रहने वाला है। वह यहां करीब 10 वर्षों से रहकर हाफिज का काम करता था। साथ ही, बच्चों को पढ़ाता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
- ‘मौत के बाद भी नहीं रुकी दरिंदगी…उसे धर्म देखकर घेरा’ अदालत ने खोली 2020 दंगों की सबसे भयावह कहानी | ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
- मोबाइल से चल रही थी ‘चलती-फिरती’ सोनोग्राफी लैब… 50 हजार लेकर बताता था गर्भ में बेटा है या बेटी | PCPNDT टीम का बड़ा डिकॉय ऑपरेशन
- ‘डेमरेज कम कर दूंगा, पहले पैसे दो…’ रिश्वत लेते पकड़ा गया रेलवे क्लर्क पहुंचा जेल | CBI ट्रैप के 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
- Haryana News: दिनदहाड़े 90 लाख का सोना लूट ले गए बदमाश… विरोध किया तो ज्वेलर पर बरसाए चाकू | बेटे को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
- हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 14 प्रिंसिपलों को मिली नई जिम्मेदारी | तत्काल जॉइनिंग के आदेश; यहां देखें पूरी सूची
- छोटी-छोटी खुशियां …
- Udaipur News: एक झटके में उजड़ गया पूरा घर… हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी कार | मां-बाप और 8 साल के बेटे की सांसें थमीं, 14 साल का बेटा अकेला जिंदगी से लड़ रहा
- उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द
- जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश
