जयपुर
राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू के बीच रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। वहीं प्रदेश में आज कोरोना के 9669 केस सामने आए और 6 जनों की मौत हुई। आज भी जयपुर में अन्य जिलों के मुकाबले कोरोना मरीज सर्वाधिक दर्ज किए गए। हालांकि जयपुर में नए कोरोना मरीजों की संख्या कम हो रही है।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार आज जयपुर में दो, जालौर, झालावाड़, राजसमंद और उदयपुर में एक-एक व्यक्ति की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। राजस्थान में 9669 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। जयपुर में सर्वाधिक 1871 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में 4686 संक्रमित रिकवर भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अजमेर में 292, अलवर में 1026, बांसवाडा में 113, बारों में 94, बाड़मेर में 458, भरतपुर में 542, भीलवाड़ा में 285, बीकानेर में 434, बूंदी में 44, चित्तौड़गढ़ में 293, चूरू में 178, दौसा में 95, धौलपुर में 120, डूंगरपुर में 197, गंगानगर में 292, जयपुर में 1871, जैसलमेर में 150, जालौर में 04, झालावाड़ में 77, झुंझुनू में 28, जोधपुर में 909, करौली में 09 और कोटा में 291 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।जबकि नागौर में 83, पाली में 263, प्रतापगढ़ में 163, राजसमंद में 180, सवाई माधोपुर में 148, सीकर में 113, सिरोही में 132, टोंक में 51 और उदयपुर में 734 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।
जयपुर में केस घटे
दो दिन से राजधानी जयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। यहां रविवार को 1871 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए और 2 मौत भी हुई है। जयपुर में हर दिन नए मरीजों की संख्या दो हजार पार मिल रही थी, वहीं अब यह संख्या दो हजार से कम बनी हुई है। जयपुर में सबसे ज्यादा झोटवाड़ा क्षेत्र में 124 केस दर्ज हुए।
ये रही जयपुर की स्थिति
वैशाली में 80, मानसरोवर में 62, सोडाला में 64, जवाहर नगर में 59, बनीपार्क में 49, शास्त्री नगर में 47, मुरलीपुरा में 38, मालवीय नगर में 36 केस दर्ज हुए।झोटवाड़ा में 124, वैशाली नगर में 80, कोटपूतली में 71, सोडाला में 64, मानसरोवर में 62, जवाहर नगर में 59, बनीपार्क में 49, टोंक रोड में 43, गोपालपुरा में 41, अजमेर रोड में 42, न्यू सांगानेर रोड में 42, दुर्गापुरा में 40, अग्रवाल फार्म में 38, आमेर में 38, मुरलीपुरा में 38, सी स्कीम में 34, आदर्श नगर में 21, बजाज नगर में 21, बगरू में 19, एयरपोर्ट में 19, बस्सी में 12, भांकरोटा में 12, सेंट्रल जेल घाटगेट में 13, सिविल लाइंस में 22, चांदपोल में 7, दूदू में 7, बरकत नगर में 9, बेनाड़ में 2, बीलवार में 2, ब्रहमपुरी में 18, अम्बाबाड़ी में 6, आमेर रोड में 8, गलता गेट 4, गांधी नगर में 6, घाटगेट में 5, गोविंदगढ़ में 19, गुर्जर की थड़ी में 18, हरमाड़ा में 3, हसनपुरा में 10, इंदिरागांधी नगर में 30, जगतपुरा में 33, लालकोठी में 23, लुणियावास में 6, महेश नगर में 8, मालवीय नगर में 36, माणक चौक में 4, एमडी रोड में 4, जामडोली में 23, जमवारामगढ़ में 6, झालाना में 34, स्टेशन रोड में 9, टोंक फाटक में 7, जेएलएन रोड में 35, निर्माण नगर में 2, निवारू में 7, पत्रकार कॉलोनी में 39, फागी में 22, फुलेरा में 3, प्रतापनगर में 25, राजापार्क में 17, रामगंज में 3, सांभर में 2, सांगानेर में 32, शाहपुरा में 23, शास्त्री नगर में 47, सिरसी में 16, सीतापुरा में 23, एसएमएस में 5, त्रिवेणी नगर में 32, वाटिका में 3, विद्याधर नगर में 36, विराट नगर में 7, अचिन्हित क्षेत्रों में 25, सूरजपोल में 2, तिलक नगर में 11, जौहरी बाजार में 2, कालवाड़ में 13, करतारपुरा 9, खातीपुरा में 16, किरण पथ में 41, किशनगढ़ रेनवाल में 2, किशनपोल में 3, बाइस गोदाम में 1, बापू नगर में 1, चाकसू 1, छोटी चौपड़ 1, गंगापोल 1, सुभाष चौक 1, ट्रांसपोट्र में 1, देवी नगर में 1, ईदगाह में 1, एमआई रोड 1, नया खेड़ा 1, ओटीएस में 1, पुरानी बस्ती में 1, रामबाग में 1, सेठी कॉलोनी में 1, सीकर रोड 1 केस मिला
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
