जयपुर
राजस्थान में कोरोना का कहर जारी है। टेस्टिंग के संख्या बढ़ने के बाद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को राजस्थान में कोरोना के 6095 नए केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक 2749 केस जयपुर में दर्ज किए गए।
जयपुर में आज दो को मौत भी हुई है। इस बीच सूचना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। जयपुर ग्रामीण से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और राजसमंद से विधायक दीप्ति माहेश्वरी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 6095 कोरोना केस दर्ज किए गए। सोमवार को जयपुर में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। जयपुर में सबसे अधिक 2749 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या भी 25 हजार के पार पहुंच गई है। जयपुर जिले के बाद जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, बीकानेर सर्वाधिक संक्रमित मरीजों वाले जिले हैं। फिलहाल सभी 33 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है।
मुख्यमंत्री गहलोत की पत्नी भी हुई पॉजिटिव
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पॉजिटिव आने के बाद सुनीता गहलोत होम क्वॉरंटीन थी। सुनीता गहलोत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पुत्र वैभव गहलोत पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
किस जिले में कितने मिले
जयपुर में 2749, जोधपुर में 601, अलवर में 375, कोटा में 325, उदयपुर में 324, उदयपुर में 324, बाड़मेर में 234, बीकानेर में 201, चित्तौड़गढ़ 180, सीकर में 173, अजमेर में 128, भीलवाड़ा 95, सिरोही में 81, भरतपुर में 80, झाालवाड़ में 65, दौसा 59, श्रीगंगानगर में 56, बांसवाड़ा में 48, जैसलमेर में 48, हनुमानगढ़ में 47, सवाईमाधोपुर में 45, पाली में 41, झुंझुनूं में 29, डूंगरपुर में 23, प्रतापगढ़ में 22, टोंक में 18, चूरू में 17, नागौर में 17, धौलपुर में 11, बूंदी में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इन जिलों में इतने एक्टिव केस
जयपुर में 12238, जोधपुर में 2746, अलवर में 1387, उदयपुर में 1167, अजमेर में 776, बांसवाड़ा में 156, बारां में 8, बाड़मेर में 402, भरतपुर में 619, भीलवाड़ा में 907, बूंदी में 40, चित्तौड़गढ़ में 594, चूरू में 97, दौसा में 181, धौलपुर में 61, डूंगरपुर में 127, श्रीगंगानगर में 169, हनुमानगढ़ में 106, जैसलमेर में 91, जालौर में 2, झालावाड़ में 146, झुंझुनूं में 53, करौली में 5, कोटा में 909, नागौर में 117, पाली में 198, प्रतापगढ़ में 176, राजसमंद में 72, सवाईमाधोपुर में 280, सीकर में 389, सिरोही में 237, टोंक में 128 एक्टिव केस हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
