जयपुर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( RBSE ) के EXAM को लेकर सोमवार को हाई पावर कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला हुआ। कमेटी की बैठक में तय किया गया कि बोर्ड के EXAM 3 मार्च से ही कराए जाएंगे। साथ ही प्रेक्टिकल भी 17 जनवरी से कराने पर कमेटी ने अपनी मुहर लगाई, लेकिन कहा कि प्रेक्टिकल के लिए विद्यार्थियों को स्कूल आना होगा।
6074 सेंटर्स पर 20 लाख से अधिक स्टूडेंट देंगे बोर्ड परीक्षा
हाई पावर कमेटी की मीटिंग में हुए इस फैसले की जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हाईपावर कमेटी की बैठक में 3 मार्च से ही बोर्ड परीक्षाएं करवाने का फैसला किया गया है। कल्ला ने कहा कि कोविड गाइडलाइंस की पालना के साथ 3 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 6074 सेंटर्स पर 20 लाख से अधिक स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा देंगे। 12 वीं क्लास के प्रैक्टिकल भी 17 जनवरी से शुरू हो जाएंगे।
स्थानीय टीचर्स ही लेंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
शिक्षा मंत्री ने कहा- सभी परीक्षा सेंटर्स पर सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए स्टूडेंट्स को बैठाया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम तय समय पर 17 जनवरी से होंगे। प्रैक्टिकल के लिए स्थानीय टीचर्स ही नियुक्त किए जाएंगे। आपको बता दें कि अब तक बोर्ड परीक्षाओं में बाहर से टीचर्स को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नियुक्त किया जाता था।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने हालांकि 30 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला किया है। लेकिन प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए 10 और 12 वीं के स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाया जाएगा।
सीसीटीवी से होगी निगरानी
बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 2874 होमगार्ड और लगभग 830 पुलिसटीमें तैनात की जाएंगी। 60 आंसर-की कलेक्शन सेंटर्स, वितरण केंद्रों और सभी संवेदनशील अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों सहित लगभग 300 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की रखी जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
- मजदूरों के बैंक खाते, दुबई का नेटवर्क और 24 करोड़ का खेल, जयपुर में पकड़ा गया साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड, ऐसे सफेद करता था ठगी की कमाई
- राजस्थान में निवेश के लिए अब प्रवासी राजस्थानियों पर नजर, CM भजनलाल शर्मा ने चैंबर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, नवंबर में होगा खास संवाद
- राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब बदलेगा पढ़ाई का पूरा पैटर्न, जिससे छात्रों के लिए खुल सकते हैं नए अवसर
- भरतपुर के इन 48 खिलाड़ियों के बीच होगी जगह बनाने की जंग, चार टीमों में बंटेगा मुकाबला; जानिए किसे मिली कप्तानी
