भीलवाड़ा
भीलवाड़ा जिले में मंगलवार आधी रात के बाद एक भयानक हादसा हो गया। इसमें जयपुर से अपने गांव जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया।
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर पर रायला थाना अंतर्गत बेरा चौराहे के पास कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत से हुआ। हादसा इतना भयानक थे कि इसमें कार के परखचे उड़ गए। पुलिस के अनुसार राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी देवीलाल अपनी पत्नी, पुत्र और परिवार के एक सदस्य के साथ जयपुर से अपने गांव अमरपुरा जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार तड़के बेरा चौराहे के पास एक ट्रक से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेरा के निकट भीलवाड़ा की ओर से जा रहे ट्रक के सामने कार आ गई। डिवाइडर को तोड़ते हुए अजमेर की ओर से आई कार ट्रक से टकराई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल है।
दोनों वाहन इतनी तेजी में थे कि हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी
- आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
