भरतपुर
श्रीहनुमान मंदिर आदर्श नगर चांदपोल दरवाजे के पास बृजभूमि कल्याण परिषद भरतपुर महानगर की बैठक में संगठन की रीति नीति पर चर्चा की गई और मांग की गई कि महाराजा सूरजमल की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सभाध्यक्ष केदारनाथ पाराशर ने कहा कि बृज भूमि कल्याण परिषद सेवा संस्कार धर्म जागरण सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है। जिला महामंत्री नेत्रकमल मुदगल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर घर में रामायण व गीता का पाठ हो। इस लिए मकर संक्रांति पर रामायण, गीता का अवश्य दान करें।
प्रदेश महासचिव अनिल भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा पाठ्यक्रम में रामायण, गीता व हमारे महापुरुषों की जीवनी व उनके वीरता व शौर्य की गाथा पढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भरतपुर के महाराजा सूरजमल की जीवनी पाठ्यक्रम शामिल की जाए। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। 13 फरवरी को महाराजा सूरजमल जी की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन बृजभूमि कल्याण परिषद व राष्ट्रीय हिन्दू स्वाभिमान संघ भरतपुर के तत्वाधान में किया जाएगा।
भरतपुर के प्रमुख समाजसेवी कौशलेश शर्मा का उनके जन्मदिन के अवसर पर उनका साफा माल्यापर्ण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर शहर अध्यक्ष लोकेश पाराशर ने अभिनंदन किया। तदोउपरांत सुंदर कांड का संगीतमय पाठ व प्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश धनवाड़ा, राजीव तिवारी, के के शर्मा, केशव देव शर्मा, मदन मोहन शर्मा, राजू पण्डित, धर्मेंद्र फ़ौजदार, आनंद बिहारी, प्रेम लवानिया, विनय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
