भरतपुर
भरतपुर के वार्ड 43 में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसे लेकर वार्ड पार्षद और इलाके के लोगों ने भरतपुर दौरे पर आए राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को एक ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया और समाधान की मांग की।
इस मौके पर वार्ड 43 के सामुदायिक अंबेडकर भवन में अन्य संगठनों के साथ वार्डवासियों की तरफ से पार्षद दीपक मुदगल ने दुपट्टा पहनाकर और स्मृतिचिन्ह भेंट कर मुख्य सचिव निरंजन आर्य का स्वागत भी किया।
पार्षद मुदगल ने मुख्य सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी विकसित होने के बाद भी अभी तक सामुदायिक भवन के सामने खाली पड़े भूखण्ड का पिछले 30 वर्षों से कोई निवारण नहीं हुआ है जिसके कारण यहां के स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो रहा है। जलभराव की समस्या के साथ ही भूखण्ड कचरे का ढेर बनता जा रहा है । इस समस्या हेतु अनेकों बार जिला प्रशासन व नगर निगम को अवगत किया जा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पार्षद ने दूसरे ज्ञापन में लिखा कि जवाहर नगर की 80 फीट मुख्य सड़क जो नगर सुधार न्यास के नक्शे में शहर के सरकुलर रोड से जोड़ती है उस पर न्यास का अभी तक कोई ध्यान नहीं है जिसके कारण सैनी मौहल्ला निवासियों को रास्ते का विशेष अभाव है।
पार्षद मुदगल ने संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर को वार्ड में सड़क व जलभराव की वीडियो दिखाकर समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर वार्डवासी विवेक भारद्वाज, सोमेन्द्र गोपालिया, दान सिंह, एस एस भंडारी, निर्मला भंडारी आदि उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
