भेदभाव
डॉ. शिखा अग्रवाल
इस सृष्टि के जन्मविधाता,
पालनहार तुम्ही हो दाता,
भेदभाव सब में क्यों इतना,
ये मन को कुछ समझ ना आता।
जीवन सबका नहीं एक सा,
कुछ को संघर्षों ने पाला,
सर्दी – गर्मी मौसम बदला,
कोई ना लाता कभी उजाला।
वह मासूम खुले में सोता,
तेज कड़कती ठंड में रोता,
बोरी का इक टुकड़ा भर ही,
उसका सुघड़ बिछौना होता।
दिनभर पत्थर ढोती माता,
ध्यान उसी नन्हे पर रहता,
इस बदहाली में भी ममता,
नहीं भूलती नज़र दिठौना।
मेहनतकश का जीना मुश्किल,
दर-दर की है ठोकर खाता,
सिर पर छत ना पैसा होता,
फिर भी खुद्दारी से जीता।
दो रोटी की आस में इंसा,
दिन भर कोल्हू बैल सा पिसता,
शाम ढले जब खाना पकता,
पेट कभी पूरा ना भरता।
कैसी नियति हे ईश्वर ये,
सब ही तो संतान तुम्हारी,
फिर क्यों इतना फर्क जहां में,
इक को रोटी भी मुश्किल से,
इक को सोने की थाली में।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
- दो घंटे की समझाइश और बदल गया पूरा खेल, जवाहर सिंह बेढ़म की एंट्री के बाद विचित्रा सिंह ने छोड़ी मेयर की रेस, अनुराधा सिंह का रास्ता साफ
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
