पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत

भरतपुर की शिव विहार कॉलोनी के निवासियों ने पट्टा वितरण प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाने पर चिंता जताई। संघर्ष समिति बीडीए आयुक्त से मुलाकात करेगी और 18 जून के शहरी शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन देगी।

भरतपुर। शहरी शिविरों के जरिए पट्टा वितरण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन शिव विहार कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि उनकी कॉलोनी को अब तक इस प्रक्रिया में उचित स्थान नहीं मिला है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को कॉलोनीवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें अपने अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस

बैठक में मौजूद लोगों ने चिंता जताई कि कॉलोनी के अनेक परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन पट्टा वितरण प्रक्रिया में उन्हें शामिल नहीं किए जाने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कॉलोनी के हितों की रक्षा और निवासियों को पट्टा अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष समिति जल्द ही भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) आयुक्त से मुलाकात करेगी और पूरी स्थिति से अवगत कराएगी।

बैठक के दौरान संघर्ष समिति का विस्तार भी किया गया। कई नए सदस्यों को समिति में शामिल करते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कॉलोनीवासियों ने तय किया कि 18 जून को वार्ड संख्या 14 के लिए आयोजित होने वाले शहरी शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर पट्टा प्राप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे।

पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO

बैठक में कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ समाजसेवी महावीर सिंह तथा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज से भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने कॉलोनीवासियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिव विहार कॉलोनी के हितों की रक्षा तथा उसे एल.पी.एस. से बाहर करवाने के प्रयासों में वे पूरी मजबूती से साथ खड़े रहेंगे।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपने वैधानिक अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखेंगे तथा पट्टा अधिकार मिलने तक प्रयास जारी रखेंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी

केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *