जयपुर
राजस्थान सरकार ने अलवर नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता और उपसभापति घनश्याम गुर्जर को निलंबित कर दिया है। सभापति बीना गुप्ता पर रिश्वत लेने और उपसभापति घनश्याम गुर्जर पर चुनाव में जानकारी छुपाने के आरोप हैं।
आपको बता दें कि एसीबी ने बीना गुप्ता और उनके बेटे को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बीना गुप्ता और उनका बेटा कुलदीप जेल में बंद है। लंबे समय से विपक्ष सभापति के निष्कासन की मांग कर रहा था।
उपसभापति घनश्याम गुर्जर भाजपा के हैं। उन पर चुनाव के दौरान जानकारी छुपाने और सही जानकारी नहीं देने के आरोप हैं। इस मामले की जिला प्रशासन की तरफ से जांच की गई और रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।
अब दोनों ही पद खाली
दोनों के निलंबन के बाद अब अलवर नगर परिषद में सभापति और उपसभापति का पद खाली हो गया है। इसी के साथ दोनों ही पदों के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। न्यायिक जांच पूरी होने तक सरकार की ओर से सभापति व उप सभापति के पद पर दो पार्षदों को मौका मिलेगा। बीना गुप्ता की जगह कांग्रेस के सामान्य वर्ग के किसी पार्षद को मौका देगी। वहीं उप सभापति भी सरकार की ओर से लगाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
