जयपुर
कांग्रेस की 12 दिसंबर को होने वाली महारैली को लेकर दो दिन पहले पीसीसी पर जो बैठक आयोजित हुई थी उसमें हिस्सा लेने वाले नेताओं में से एक पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रज किशोर शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें RUHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय नवल किशोर शर्मा के पुत्र हैं। अब महारैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बीच इस महारैली के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
आपको बता दें कि इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन समेत सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य कई मंत्री व् पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। ब्रज किशोर शर्मा इस बैठक में आगे से तीसरी पंक्ति में नजर आ रहे हैं। उनके इर्द-गिर्द बैठे कई कांग्रेस नेताओं ने बैठक के दौरान मास्क नहीं लगा रखा है। उनके नजदीक बैठे कई नेता तब की तस्वीरों में बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। ऐसे में अंदेशा है कि उनके जरिये ये संक्रमण कुछ और नेताओं तक भी फैल सकता है।
महारैली के खिलाफ PIL
इस बीच कांग्रेस की ओर से 12 दिसंबर को प्रस्तावित महा रैली के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL in Rajasthan High Court) पेश की गई है। जिस पर हाईकोर्ट की खंडपीठ छह दिसंबर को सुनवाई करेगी।
PIL राजेश मूथा की ओर से दायर की गई है। याचिका में मुख्य सचिव, कलेक्टर, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर, कांग्रेस पार्टी को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी 12 दिसंबर को महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं सहित देशभर से करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।
याचिका में कहा गया कि कोरोना का नया वेरिएंट कई देशों में आ चुका है। यह पुराने वेरियंट से कई गुणा घातक और फैलने वाला है। याचिका में कहा गया कि रैली के आयोजन से कोरोना बढ़ने की पूरी संभावना है। कोरोना के नए वेरिएंट मिलने के चलते इसकी तीसरी लहर आने की भी संभावना हो गई है।
ऐसे में राज्य सरकार द्वारा रैली का आयोजन लोगों की जान कीमत पर किया जा रहा है और यह रैली लोगों के जीवन के लिए खतरा साबित हो सकती है। इसलिए हाईकोर्ट रैली के आयोजन पर रोक लगाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
- अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप | केंद्र सरकार ने खत्म की बड़ी छूट, छोटे गांवों में भी सख्त नियम लागू
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
