भरतपुर
लगता है भरतपुर नगर निगम शहर के मध्य बी नारायण गेट से केवलादेव नेशनल पार्क को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। करीब 6 माह पूर्व ही पचास लाख की लगत से इस सड़क का निर्माण हुआ है। पर सीवर का काम करने वाले कामगारों ने इसे बर्बाद करके रख दिया है।
करीब दो दशक के बाद बड़े प्रयासों से इस सड़क का डामरीकरण बमुश्किल हुआ। अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ कि सीवरेज के कामगार पचास लाख की सड़क को बर्बाद करने पर तुले हुएहैं। निगम प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
पार्षद दीपक मुदगल ने कहा कि बहुत प्रयासों के बाद इस निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद स्थानीय निवासियों से अपील करते हुए अतिक्रमण को हटाए गए और फिर सड़क निर्माण कराया गया। अनेक बार नगर निगम के अधिकारियों को सीवरेज की कार्यशैली के संदर्भ में अवगत कराया, लेकिन सड़क का विनाश करने वालों की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।
नाली व जल निकासी की सुविधा न होने के कारण स्थानीय निवासियों ने अपनी सुविधानुसार रोड पर नालियां निकाल दीं और कुछ शेष रहा तो सीवरेज वालों ने विशेष कर दिखाया। आरयूडीपी द्वारा निर्मित पंपिंग स्टेशन के सामने से सड़क धंस गई जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। सीवरेज वाले बेदर्दी के साथ सड़कों को तोड़कर निगम का नुकसान कर रहे हैं।
भगत सिंह चौराहा से मात्र 15 मीटर की दूरी पर निगम के आयुक्त का निवास है। और भगत सिंह चौराहा अपनी बदहाली का रोना रो रहा है। मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण और सीवरेज द्वारा सड़क की तोड़फोड़ को यौम ही छोड़ दिया गया है। पार्षद दीपक मुदगल ने बताया कि वे अनदेखी और लापरवाही पूर्ण कार्य के बारे में प्रशासन को अवगत कराएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
