जयपुर
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में दो और नगर पालिकाओं का गठन कर दिया है। इस बाबत स्वायत्त शासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के अनुसार अलवर में गोविंदगढ़ और नागौर में बोरावड में नगर पालिकाओं का गठन किया गया है।
इसके साथ ही अब प्रदेश में नगरपालिका की संख्या 215 हो गई है। इससे पहले सरकार ने 17 नगरपालिकाओं का गठन किया था। जनगणना 2011 की जनसंख्या को आधार मानते हुए इन नगरपालिकाओं का गठन किया गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य में नगर पालिका के गठन के लिए बीते दिनों नए मापदंडों को तय किया था, जिसमें जनसंख्या, प्रति व्यक्ति आय, आजीविका और दूसरे मानक शामिल किए गए थे। इन्हीं मानकों को आधार मानते हुए ये दोनों नगरपालिका गठित की गई है।
गोविंदगढ़ की जनसंख्या करीब 11552 है, वहीं बोरावड़ की जनसंख्या 24 हजार 975 है। आपको बता दें कि दोनों ही जगहों से लगातार जनसंख्या के आधार पर नगरपालिका घोषित करने की मांग की जा रही थी। इसके बाद सरकार की ओर से तय मापदंडों के आधार पर दोनों को नगरपालिका घोषित किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
