भरतपुर
भरतपुर में काल बनकर आई एक कार ने आर्मी की तैयारी कर रहे चौबीस साल के एक युवक की जान ले ली। मौके इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हादसा गुरूवार को भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके में हुआ। मृतक की शिनाख्त लोकेश निवासी बरसो थाना सेवर के रूप में हुई है। रोजाना उसका बड़ा भाई दूध बांटने के लिए जाता था, लेकिन आज लोकेश का बड़ा भाई खेत में पानी देने के लिए चला गया था। इसलिए लोकेश घर से दूध बांटने के लिए निकला। दूध बांटकर लोकेश अपने गांव के पास ही पहुंच गया था।
गांव में जाने के लिए लोकेश रोड को क्रॉस करने के लिएकिनारे खड़ा हुआ था। इतने में रोंग साइड से आ रही एक कार ने लोकेश को जोरदार टक्कर मार दी। उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह फ़ौज की तैयारी कर रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
