भरतपुर
भरतपुर के मेवात इलाके के एक ठग ने महाराष्ट्र के एक शिवसेना विधायक को सैक्सटॉर्शन के मामले में फंसाकर फर्जी अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विधायक की शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इस ठग को भरतपुर के सीकरी से गिरफ्तार कर लिया। इस टीम के साथ सीकरी थाने की पुलिस भी थी।
सैक्सटॉर्शन के केस में फंसे शिवसेना नेता मंगेश कुड़ारकर मुंबई में कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से MLA हैं। पुलिस के अनुसार शिवसेना विधायक मंगेश कुडायकर के पास सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो कॉल (Video Call) आया और उसके साथ सेक्स चैट (Sex Chat) कर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मैसेज मौसमदीन ने महिला बनकर किया था और उसने विधायक से मदद मांगी। विधायक मंगेश महिला की मदद की लिए तैयार हो गए। कुछ देर बाद विधायक के पास एक महिला का वीडियो कॉल आया।
महिला ने विधायक से करीब 15 सेकंड तक बात की और मदद की बात की। वीडियो कॉल कटते ही ठग ने एक अश्लील वीडियो सेंड कर दिया। यह वीडियो विधायक का वीडियो था, जिसे एडिट किया गया था। यह भेजकर ठग ने ब्लैकमेल करते हुए विधायक से 5 हजार रुपए की मांग की। फोन-पे पर विधायक मंगेश ने ठग को 5 हजार रुपए डाल दिए। दूसरे दिन विधायक मंगेश के फोन पर किसी दूसरे नंबर से फोन आया। ठग ने अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए फिर से 11 हजार रुपए की मांग की। विधायक मंगेश ने इसके तुरंत बाद कुर्ला थाने में सेक्सटॉर्शन से ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया।
उनकी शिकायत पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके फोन-पे वाले नंबर के आधार पर आरोपी मौसमदीन को ट्रेस किया। इस दौरान पुलिस लगातार उसकी लोकेशन वॉच करती रही। जब पुलिस भरतपुर पहुंची तो सीकरी थाने से संपर्क किया और लोकेशन पर साथ चलने के लिए रणनीति तैयार की। पुलिस जब उसके गांव पहुंची तो वह मोबाइल पर चेट करता हुआ घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
