कोटा
कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भामाशाह कृषि उपज मंडी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ट्रक ने पैदल जा रहे मुनीम को रौंद दिया। हादसे में मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुनीम के कमर से नीचे का हिस्सा कट कर पूरी तरह से अलग हो गया।
मृतक मुनीम की शिनाख्त चेतन नागर (50) के रूप में हुई है। अनंतपुरा थाने के एएसआई रघुराज सिंह का कहना है कि हादसा मंडी गेट से थोड़ा आगे चलकर कृषि उपज मंडी के कार्यालय के बाहर हुआ। सुबह वो अपनी दुकान से मंडी कमेटी में चेक लेने जा रहे थे। परिसर में धर्मकांटे के पास एक ट्रक लोड हो हुआ था। मॉल से भरे ट्रक ने सामने से चेतराम के टक्कर मार दी। ट्रक के टायर चेतराम के शरीर पर चढ़ गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद लोगों ने मंडी में हंगामा शुरू कर दिया और मुनीम के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। साथ ही शव को उठाने नहीं दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मुनीम के सहयोगी उसके परिजनों के लिए 11 लाख रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
तीन दिन की छुट्टी के बाद आज खुली थी मंडी
भामाशाह कृषि उपज मंडी में जिंसों की भारी आवक हो रही है। बीते दिनों मौसम खराब रहने की चेतावनी और भारी आवक से मंडी में जिंसों का उठाव नहीं होने के चलते प्रशासन ने दो दिन की छुट्टी की थी। इसके बाद रविवार की छुट्टी भी आ गई थी, ऐसे में 3 दिन बाद मंडी खुली है। किसानों को जिंस लेकर रविवार देर रात 11:00 बजे से ही एंट्री दी गई है. आज मंडी में बोली शुरू हुई है, इसके पहले ही यह हादसा हो गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
