मिर्जापुर
मिर्जापुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पेंशन के विवाद में देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे दोनों की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं छत पर खेल रहे पांच साल के दिव्यांग भतीजे को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भतीजे की शोरगुल पर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल भतीजे को आनन-फानन में मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय वर्मा, सीओ सिटी प्रभात ने छानबीन की।
डंगहर मोहल्ला निवासी पंचम को (05) लड़के हैं। सबसे बड़ा जीत नारायण, दूसरा यज्ञ नारायण, तीसरा सत्यनारायण, चौथा देवनारायण व पांचवां पुत्र रामनारायण है। पंचम डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात था। 2005 में बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी जगह दूसरे बेटे यज्ञ नारायण को नौकरी मिली थी। जबकि उनकी पत्नी कलावती को पेंशन मिल रहा था।
यज्ञ नारायण को नौकरी देने पर छोटा भाई राम नारायण नाराज चल रहा था। इसको लेकर राम नारायण और यज्ञ नारायण की पत्नी रेनू के बीच आए दिन विवाद होता था। शनिवार की दोपहर रेनू छत की सीढ़ी पर सब्जी काट रही थी। इसी बीच देवर रामनारायण कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और भाभी रेनू व भतीजी हर्षिका को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
वहीं छत पर खेल रहे भतीजे आरुष को भी हमला कर घायल कर दिया। भतीजे की शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
